मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • जी5 प्लस 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज में आएगा
  • इस फोन में 'मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा होने का दावा किया गया है
  • मोटो जी5 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
मोटोरोला ने मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला मोटो जी5 प्लस का 3 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट 16,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर बुधवार रात 11 बजकर 59 मिनट से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत जी5 प्लस को पुराने फोन के साथ एक्सचेंज करने पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। एसबीआई कार्डधारकों को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर 'नो कॉस्ट ईएमआई' ऑफर भी  है। मोटो जी5 प्लस के लॉन्च ऑफर के तहत मोटो पल्स 2 हेडफोन भी 599 रुपये में मिलेगा।

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज और रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए बायबैक गारंटी का भी ऐलान किया है, जिससे यूज़र को मोटो जी5 प्लस खरीदने के आठ महीने बाद 10,001 रुपये का निश्चित एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। गौरतलब है कि लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बार्सिलोना में अपने मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था।


मोटो जी5 प्लस और मोटो जी5, मोटो जी सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन हैं जो फुल मेटल बॉडी के साथ आते हैं। यह इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है, लेकिन कंपनी फोन के रियर कैमरे को इस सेगमेंट में सबसे खास बता रही है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। जिससे यूज़र एक साथ दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है।

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। और कंपनी ने खुलासा किया है कि आने वाले एक अपडेट के जरिए यह फ़ीचर फोन में जोड़ा जाएगा। कंपनी मोटो डिस्प्ले को भी ख़ास बता रही है, इससे यूज़र स्मार्टफोन को अनलॉक किए बिना ही नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
 
moto g5 plus contents gadgets360

इस स्मार्टफोन की एक और अहम ख़ासियत है वन बटन नैव। इन नेविगेशन तरीके को कैपेसिटिव होम बटन द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यूज़र फोन के इंटरफेस पर स्वाइप कर ब्राउज़ कर सकते हैं। इस फ़ीचर को मोटो जी5 प्लस का वन-हैंडेड मोड बताया जा रहा है। पिछले मोटो फोन की तरह ही, मोटो जी5 प्लस फोन मोटो एक्शन्स के साथ आता है- जिससे यूज़र कैमरा और फ्लैशलाइट जैसे फंक्शन को जेस्चर के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है।

मोटो जी5 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी नॉन-रिमूवेबल है और यह टर्बोपावर चार्जिंग के साथ आएगी। फोन से 15 मिनट में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप भी है। फोन का वज़न 155 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 150.2x74x9.7 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »