लेनोवो पी2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिेकेशन

लेनोवो पी2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिेकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो पी2 एक्सक्लूसिव तौर पपर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • यह फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में आता है
  • फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
लेनोवो भारत में बुधवार को अपना पी2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। लेनोवो पी2 स्मार्टफोन बुधवार रात 11.59 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

कंपनी लेनोवो पी2 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च डे ऑफर भी दे रही है। इसके तहत पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगेी और एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ लेनोवो ए प्लस को भी पेश किया गया था। चीन में इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया गया था। वहीं, चुनिंदा मार्केट में 3 जीबी या 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया था।

भारत में दोनों वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि लेनोवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है।

लेनोवो पी2 हैंडसेट कंपनी के पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। यह फोन शैंपेन गोल्ड व ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 153x76x8.2 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1 और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Metal body feels premium
  • Quick fingerprint scanner
  • Fast charging support
  • Great battery life
  • कमियां
  • Feels heavy
  • Hybrid SIM slot
  • No scratch protection for display
  • Low-quality bundled earphones
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo p2, Lenovo P2 specificaion, Lenovo P2 price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »