फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स ने बनाया रिकॉर्ड, Samsung का पहला स्थान बरकरार

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 215 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ी हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 22:31 IST
ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट तिमाही आधार पर लगभग 215 प्रतिशत बढ़ी है
  • इस मार्केट में सैमसंग की 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है
  • नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लॉन्च से इस सेगमेंट में शिपमेंट्स बढ़ी हैं

इस मार्केट में दूसरे स्थान पर चीन की Huawei है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में इस सेगमेंट में बिक्री अनुमान से अधिक बढ़ी है। इसके पीछे दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung का Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को जुलाई में पेश करना और कुछ अन्य ब्रांड्स के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लॉन्च प्रमुख कारण हैं। 

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 215 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में सैमसंग की 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। दूसरे स्थान पर चीन की Huawei लगभग नौ प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस वर्ष मार्च में कंपनी ने Huawei Mate X3 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.85 इंच (2,224x2,496 पिक्सल) OLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.4 इंच OLED (1,080x2,504 पिक्सल) कवर पैनल है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Honor का लगभग आठ प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरा रैंक है। DSCC के CEO, Ross Young ने बताया कि Google Pixel Fold, OnePlus Open, Tecno Phantom V Flip और Tecno Phantom V Fold जैसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से इस सेगमेंट में शिपमेंट्स बढ़ी हैं। 

सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB के बेस वेरिएंट का भारत में प्राइस 1,54,999 रुपये है। इसके अलावा 512 GB और 1 TB का प्राइस क्रमशः 1,64,999 रुपये और 1,84,999 रुपये का है। इन्हें Cream, Icy Blue और Phantom Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 99,999 रुपये और 8 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट का 1.09,999 रुपये है। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक की होगी। सैमसंग को उम्मीद है कि नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स देश में सुपर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में उसे आधी हिस्सेदारी करने में मददगार होंगे। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple सबसे आगे है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant displays, folding display is durable
  • Compact design when folded
  • Top-tier performance
  • Fast wireless charging for a foldable
  • Water-resistant design
  • Good quality primary camera
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Battery barely lasts a day
  • Relatively slow wired charging
  • No macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2504 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  2. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  5. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  10. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.