₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!

फोन को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5500 रुपये से भी सस्ता मिल सकता है।

₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!

Motorola Edge 70 Max को अबतक के सबसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है।

ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था।
  • ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 49,399 रुपये रह जाती है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Motorola Edge 70 Max को अबतक सबसे भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका है। फोन को कंपनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था। अब यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5500 रुपये से भी सस्ता मिल सकता है। फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर आ गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी इसका खास फीचर है जो 7100mAh की है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। आइए जानते हैं मोटोरोला स्मार्टफोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में। 

Motorola Edge 70 Max Discount Price Offer

Motorola Edge 70 Max को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 54,999 रुपये है, लेकिन फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। HDFC, Axis, या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 3000 रुपये का सीधा डिस्काउंट आपको मिलेगा। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 5600 रुपये कैशबैक पाने का मौका वेबसाइट ने दिया है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत केवल 49,399 रुपये रह जाती है। यह फोन पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। अधिक जानकारी के लिए आप फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Motorola Edge 70 Max Specifications

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच क्वाड एचडी+ 2K डिस्प्ले आता है, फोन में इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर के साथ पैक होकर आता है। 

कैमरा देखें तो Edge 70 Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स भी हैं। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के साथ MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68/IP66 रेटिंग से लैस किया गया है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Delivers flagship-level performance as promised
  • Value for money
  • Decent telephoto camera performance
  • Unique design for a Motorola
  • Minimal thermal issues
  • Quick in-display fingerprint scanner response
  • कमियां
  • Feels quite heavy
  • Inconsistent selfie camera results
  • Thickest Edge 70 series phone
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »