• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Magic V3 तोड़ेगा रिकॉर्ड, होगा सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन! लॉन्चिंग कब? जानें

Honor Magic V3 तोड़ेगा रिकॉर्ड, होगा सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन! लॉन्चिंग कब? जानें

Honor Magic V3 : अपकमिंग Magic V3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Honor Magic V3 तोड़ेगा रिकॉर्ड, होगा सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन! लॉन्चिंग कब? जानें

लीक्‍स में अनुमान लगाया जा चुका है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी और साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Honor Magic V3 के डेवलपमेंट पर चल रहा काम
  • हो सकता है सबसे पतला फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन
  • इस साल जुलाई में हो सकता है चीन में पेश
विज्ञापन
Honor स्‍मार्टफोन्‍स पिछले साल से एक बार फ‍िर भारत में लॉन्‍च होना शुरू हुए हैं। हालांकि कंपनी अपने होम मार्केट चीन में लगातार नई डिवाइसेज अलग-अलग सीरीज में ला रही है। उसका लेटेस्‍ट प्रोडक्‍ट एक फ्लिप स्‍टाइल फोल्‍डेबल फोन है जिसका नाम Honor Magic V Flip है। कंपनी एक छोटा फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च करने पर भी काम कर रही है। इसके अलावा, Honor Magic V3 को लाने की तैयारी है, जो पिछले साल आए Honor Magic V2 से कई मामलों में आगे हो सकता है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑनर के सीईओ चाओ मिंग ने हाल ही में नए ऑनर प्रोडक्‍ट्स के बारे में बात की। उन्‍होंने खुलासा किया कि Honor Magic V3 के डेवलपमेंट पर काम चल रहा है। मिंग ने वादा किया कि वह एक इम्‍प्रेसिव और मार्केट में अग्रणी फोल्‍डेबल फोन होगा। 

उन्‍होंने बताया कि लॉन्‍च के 11 महीनों बाद भी Honor Magic V2 मार्केट का सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन बना हुआ है। मिंग ने इशारा दिया कि ऑनर ही अपना रिकॉर्ड तोड़ेगी यानी Magic V3 उससे भी पता फोल्‍डेबल फोन हो सकता है। 

Honor Magic V2 को पिछले साल जुलाई में लाया गया था। यह दुनिया का सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन कहा जाता है, जो सिर्फ 4.7mm मोटा है। हालांकि फोल्‍ड होने पर इसकी मोटाई 9.9mm हो जाती है जो बाकी प्रतियोगियों से कम है।  

ऐसा कहा जाता है कि अपकमिंग Magic V3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पिछले लीक्‍स में अनुमान लगाया जा चुका है कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी और साइड फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Magic V3 को इस जुलाई चीन में लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म नहीं किया है। 
भारत में ऑनर ने अभी तक दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। मुमकिन है कि कंपनी फोल्‍डेबल डिवाइस के मार्केट में भी एंट्री करे। हालांकि यह सिर्फ कयास हैं। कन्‍फर्मेशन के लिए हमें ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन का इंतजार करना चाहिए। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »