Ai+ Smartphone ने भारतीय बाजार में अपना किफायती फ्लिप स्मार्टफोन Ai+ Nova Flip लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर बाजार में मौजूदा किफायती Tecno Phantom V Flip 5G और Infinix ZERO Flip 5G से हो रही है।
Photo Credit: Ai+/Infinix/Tecno
Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G
Ai+ Smartphone ने भारतीय बाजार में अपना किफायती फ्लिप स्मार्टफोन Ai+ Nova Flip लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर बाजार में मौजूदा किफायती Tecno Phantom V Flip 5G और Infinix ZERO Flip 5G से हो रही है। Ai+ Nova Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर आता है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर है। वहीं Phantom V Flip 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट मिलता है।यहां हम आपको Ai+ Nova Flip, Infinix ZERO Flip 5G और Tecno Phantom V Flip 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Ai+ Nova Flip के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि Infinix Zero Flip 5G के 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,064 रुपये है।
डिस्प्ले
Ai+ Nova Flip में 6.9 इंच की इनर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2790×1188 पिक्सल है। इसमें 3.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी गई है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें दूसरी 3.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G में 6.9 इंच की फोल्डेबल AMOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 1.32 इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
प्रोसेसर
Ai+ Nova Flip में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Phantom V Flip 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट मिलता है।
बैटरी बैकअप
Ai+ Nova Flip में 4325mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Infinix ZERO Flip 5G में 70W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,720mAh बैटरी दी गई है। जबकि Tecno Phantom V Flip 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh बैटरी मिलती है।
कैमरा सेटअप
Ai+ Nova Flip के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। और Tecno Phantom V Flip 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Ai+ Nova Flip एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड कस्टम XOS 14.5 UI पर चलता है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS13.5 Flip पर काम करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Ai+ Nova Flip में ड्यूल 5G सिम,ब्लूटूथ, एनएफसी, ओटीजी, जीपीएस L1+L5 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Infinix ZERO Flip 5G में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Tecno Phantom V Flip 5G में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी और जीपीएस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट