Samsung की Galaxy A25 5G को ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ जल्द लॉन्च करने की तैयारी

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

Samsung की Galaxy A25 5G को ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ जल्द लॉन्च करने की तैयारी

इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Galaxy A24 के समान होने की संभावना है
  • इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा
  • इस स्मार्टफोन को येलो, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A25 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। इसके डिजाइन और  स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट दिया जा सकता है। इसका डिजाइन Galaxy A24 के समान होने की संभावना है। 

टिप्सटर Arsene Lupin (@MysteryLupin) ने इस स्मार्टफोन के कथित मार्केटिंग पोस्टर को शेयर किया है। Samsung Galaxy A25 5G को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसे येलो, ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस पोस्टर से पता चलता है कि यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड  One UI 6 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच फुल HD+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह 6 GB और 8 GB के RAM और 128 GB और 256 GB की स्टोरेज के विकल्पों में हो सकता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ मिल सकती है। 

सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज भी जल्द लॉन्च हो सकती है। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे।। भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर Galaxy S24+ दिखा है। हालांकि, इसमें इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं है। Galaxy S24 सीरीज में AI कैमरा क्षमता मिल सकती है, जिससे इसका मुकाबला Google की Pixel 8 सीरीज से होगा।  Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी ने इस वर्ष फरवरी में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया था। Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Battery, Processor, Market, Samsung, Demand, Video, Storage, Laptop, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »