Huawei ने Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया फोल्डेबल Huawei Mate X3 

इसका स्मार्टफोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 4, Xiaomi Mix Fold 2 और Vivo X-Fold से होगा

Huawei ने Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया फोल्डेबल Huawei Mate X3 

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ है

ख़ास बातें
  • डुअल सिम (नैनो) वाला यह हैंडसेट Harmony OS 3.1 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है
  • कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में नहीं बताया है
विज्ञापन
चाइनीज टेलीकॉम कंपनी Huawei ने नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X3 लॉन्च किया है। यह Huawei Mate X2 के लगभग दो वर्ष बाद पेश किया गया है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,800 mAh की बैटरी है। इसका मुकाबला  Samsung Galaxy Z Fold 4, Xiaomi Mix Fold 2 और Vivo X-Fold से होगा। 

नए स्मार्टफोन का प्राइस 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 12,999 युआन (लगभग 1,56,000 रुपये), 512 GB स्टोरेज के लिए 13,999 युआन (1,68,600 रुपये) और 1 TB स्टोरेज के लिए 15,999 युआन (लगभग 1,92,700 रुपये) है। यह Feather Sand White, Feather Sand Black, Feather Sand Purple, Qingshandai और Dawn Gold कलर्स में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट्स में इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Huawei Mate X3 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Harmony OS 3.1 पर चलता है। इसमें 6.4 OLED (1,080x2,504 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके अंदर 7.85 इंच (2,224x2,496 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ है। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।  

इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac/ax, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसकी 4,800 mAh बैटरी 50 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका फोल्ड करने पर आकार 156.9x72.4x11.08 mm और बिना फोल्ड किए 156.9x141.5x5.3 mm का है। इसका वजन लगभग 241 ग्राम है। हाल ही में कंपनी ने नोवा 10 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Huawei Nova 10 SE लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है और 256GB तक स्टोरेज प्रदान करता है। Huawei के इस फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 4,500mAh बैटरी वाला यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसमें 6.67 इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »