Apple को इस देश की शर्तें मानने के बाद मिली iPhone बेचने की हरी झंडी

पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी को इंडोनेशिया में आईफोन 16 की बिक्री के लिए परमिट देने से मना कर दिया गया था

Apple को इस देश की शर्तें मानने के बाद मिली iPhone बेचने की हरी झंडी

कंपनी ने इंडोनेशिया में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का वादा किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इंडोनेशिया में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का वादा किया है
  • यह इनवेस्टमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में किया जा सकता है
  • एपल को जल्द ही आईफोन 16 की बिक्री के लिए परमिट मिल सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को इंडोनेशिया की इनवेस्टमेंट से जुड़ी शर्त मानने के बाद iPhone 16 बेचने की अनुमति मिल गई है। कंपनी ने इंडोनेशिया में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का वादा किया है। यह इनवेस्टमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में किया जा सकता है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह इंडोनेशिया की सरकार और एपल के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इसे लेकर एक संवाददाता सम्मेलन भी किया जाएगा। एपल को जल्द ही आईफोन 16 की बिक्री के लिए परमिट जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी को इंडोनेशिया में आईफोन 16 की बिक्री के लिए परमिट देने से मना कर दिया गया था। इसका कारण स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की शर्तों को पूरा करने में नाकाम रहना था। 

एपल ने इसके बाद एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की पेशकश की थी। इसके साथ ही कंपनी के प्रोडक्ट्स के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट को लेकर इंडोनेशिया में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। हालांकि, सूत्रों ने बताया है कि एपल की इस देश में आईफोन्स की जल्द मैन्युफैक्चरिंग की योजना नहीं है। हाल ही में लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में पिछले कुछ वर्षों ने एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। 

भारत में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स को बनाना शुरू किया था। इससे पहले कंपनी के Pro मॉडल्स की असेंबलिंग चीन में होती थी। कंपनी के लिए ताइवान की Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। Foxconn के पास भारत और चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कुछ अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी आईफोन और कंपनी के अन्य डिवाइसेज की देश में असेंबलिंग करती हैं। भारत की Tata Electronics भी इनमें शामिल है। iPhone 16e में OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इसमें एक बड़ा अपग्रेड कंपनी के नए प्रॉपराइटरी C1 मॉडम के तौर पर किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »