• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट भी होगा

Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट भी होगा

कंपनी के लिए ताइवान की Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। Foxconn के पास भारत और चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं

Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट भी होगा

कंपनी के लिए ताइवान की Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है

ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था
  • यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा
  • एपल के लिए ताइवान की Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में पिछले कुछ वर्षों ने एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स को बनाना शुरू किया था। इससे पहले कंपनी के Pro मॉडल्स की असेंबलिंग चीन में होती थी। कंपनी के लिए ताइवान की Foxconn सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर है। Foxconn के पास भारत और चीन में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कुछ अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भी आईफोन और कंपनी के अन्य डिवाइसेज की असेंबलिंग करती हैं। भारत की Tata Electronics भी इनमें शामिल है। 

iPhone 16e में OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इसमें एक बड़ा अपग्रेड कंपनी का नया प्रॉपराइटरी C1 मॉडम के तौर पर किया गया है। एपल ने 5G मॉडम की सप्लाई के लिए Qualcomm पर निर्भरता घटाने की कोशिश में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा खर्च कर C1 मॉडम बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह आईफोन का सबसे अधिक एफिशिएंसी वाला मॉडम है। इससे तेज और विश्वसनीय 5G कनेक्टिविटी मिलती है। आईफोन 16e का इंटरनल डिजाइन और iOS 18 का एडवांस्ड पावर मैनेजमेंट बैटरी के इस्तेमाल की अवधि को भी बढ़ाता है। एपल ने बताया है कि नया आईफोन 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसकी तुलना में आईफोन 16 में सिंगल चार्ज पर लगभग 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक है। 

पिछले वर्ष एपल ने देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की iPhone की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग चार प्रतिशत बढ़कर लगभग 15.1 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष पहली छमाही में एपल के स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दूसरी छमाही में कंपनी के लिए ग्रोथ घटकर दो प्रतिशत की थी। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  4. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  8. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  10. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »