मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने से दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स पर असर पड़ा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए डिमांड अधिक होने से इन कंपोनेंट्स की शॉर्टेज हो रही है
इंटरनेशनल लेवल पर इस वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती करने की योजना है। पिछले वर्ष iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, हार्डवेयर की कॉस्ट में बढ़ोतरी से इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की डिमांड पर असर पड़ सकता है इस वजह से एपल अपनी मैन्युफैक्चरिंग की योजना का रिव्यू कर सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया है कि एपल ने iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक-तिहाई घटाने की तैयारी की है। हालांकि, एपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस टिप्सटर ने कहा है कि कंपनी ने कंपोनेंट्स महंगे होने के डिमांड पर असर का आकलन किया है। इस आकलन के आधार पर आगामी स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले मैन्युफैक्चरिंग की स्ट्रैटेजी में बदलाव किया जा सकता है।
मेमोरी कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ने से दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स पर असर पड़ा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए डिमांड अधिक होने से इन कंपोनेंट्स की शॉर्टेज हो रही है। हाल ही में Apple ने Macbook और iPad जैसे कुछ प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, आईफोन के प्राइसेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस वर्ष की पहली तिमाही में दुनिया में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इंटरनेशनल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में iPhone 17 की हिस्सेदारी लगभग छह प्रतिशत की थी। इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। कंपनी ने इसके लिए महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। एपल ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। इस स्मार्टफोन का डिवेलपमेंट शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है। कंपनी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन