ऐसा पहली बार होगा जब किसी फोन में 1:1 का स्क्वायर सेल्फी कैमरा आ सकता है।
Oppo Find X10 में खास कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Oppo Find X10 कंपनी का अगला कैमरा सेंट्रिक फोन होगा जिसके लिए लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। यह फोन अपने खास कैमरा डिजाइन के लिए चर्चा में आ गया है। इस फोन का यूनीक फीचर इसका फ्रंट कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन कंपनियां केवल रियर कैमरा डिजाइन पर फोकस रखती हैं। फ्रंट कैमरा को लेकर बहुत अधिक इनोवेशन देखने को नहीं मिलती है। लेकिन पहली बार ऐसा हो सकता है कि Oppo Find X10 में फ्रंट कैमरा बिल्कुल नए रूप में आ सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा इसमें खास।
Oppo Find X10 में खास कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह फोन अपने सेल्फी कैमरा को लेकर चर्चा में आया है। अफवाहें हैं कि कंपनी इस फोन में 100MP का सेल्फी कैमरा देने वाली है। अब इस कैमरा में डिजाइन भी बहुत यूनीक बताया जा रहा है जो कि स्क्वायर कैमरा के रूप में मिल सकता है। ऐसा पहली बार होगा जब किसी फोन में 1:1 का स्क्वायर सेल्फी कैमरा आ सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo (via) पर इसका खुलासा किया है। जिसमें बताया गया कि फोन का सेल्फी कैमरा कैसे होगा खास।
Oppo Find X10 में प्रोसेसर भी खास होने वाला है। फोन में कंपनी Dimensity 9600 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। यह प्रोसेसर Dimensity का अपकमिंग प्रोसेसर होने वाला है जो 2nm प्रोसेसिंग पर बेस्ड होगा। इस लिहाज से फोन में धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। 1:1 रेश्यो वाले स्क्वायर फॉर्मेट के पीछे कंपनी का खास मकसद है। आमतौर पर सेल्फी कैमरा वर्टीकल फोटो कैप्चर करते हैं। लेकिन यहां पर स्क्वायर कैमरा वाइड फोटो ले सकेगा। यानी यूजर को वर्टीकल और हॉरिजॉन्टल, दोनों ही तरह के फोटो और वीडियो के विकल्प मिल सकेंगे।
Apple में भी ऐसे ही कैमरा की शुरुआत हो चुकी है जो iPhone 17 सीरीज में देखने को मिलता है। यहां पर कंपनी ने 24MP का सेंटर स्टेज कैमरा इस्तेमाल किया है। लेकिन Oppo यहां कई कदम आगे जा रही है। एक तरफ जहां स्क्वायर कैमरा का इस्तेमाल हो रहा है, दूसरी तरफ 100MP का बड़ा सेंसर इसमें मिल सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी के अपकमिंग फोन में मल्टीपल फोकल लेंथ वाले लेंस दिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर फोन के रियर कैमरे के साथ-साथ फ्रंट कैमरा में भी धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। कंपनी ने हालांकि, अधिकारिक रूप से इस कैमरे का खुलासा नहीं किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत