Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

भारत में इस स्मार्टफोन को 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Lite 5G के लिए लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी

Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा
  • Vivo T5 Lite 5G में 6,500 mAh की बैटरी होगी
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Lite की जगह लेगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T5 Lite 5G के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Lite 5G के लिए लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo T4 Lite में 6,000 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट के साथ ही Vivo की वेबसाइट पर भी लैंडिंग पेज पब्लिश किया गया है। 

Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें Android पर बेस्ड कंपनी का Origin OS 6 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo T4 Lite में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में भी Vivo की मजबूत स्थिति है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »