Motorola भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रहा है
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 70 Max में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल चिपसेट है।
Motorola भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी लॉन्च तारीख का आधिकारिक तौर पर खुलासा हुआ है। यह फोन कंपनी की Edge 70 लाइनअप में नया मॉडल होगा। इसमें स्लिम डिस्प्ले बेजेल्स के साथ एक अलग तरह का फ्लैट-फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो इस सीरीज के पिछले मॉडल्स में मिलने वाली कर्व्ड डिस्प्ले से अलग है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Edge 70 Max भारतीय बाजार में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन लॉन्च होने के बाद बिक्री के लिए मोटारोला की आधिाकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
ऑफिशियल प्रोमोशनल टीजर्स में Motorola Edge 70 Max के परफॉर्मेंस और डिस्प्ले से संबंधित कई जानकारी सामने आई हैं। Edge 70 Max में Quad HD+ डिस्प्ले है जिसका 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जिसके चलते आउटडोर में भी आसानी से नजर आता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल चिपसेट से लैस है। यह इसे हाई-परफॉर्मेंस वाले टास्क और बेहतर प्रोसेसिंग कैपेसिटी के लिए एक फ्लैगशिप हार्डवेयर बनाता है। एज 70 मैक्स में मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो ब्रांड के कनेक्टिविटी इकोसिस्टम के लिए डिजाइन में एक बड़ा बदलाव है।
लीक रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि बेहतर हार्डवेयर को सपोर्ट करने के लिए इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। ऑफिशियल ग्राफिक्स में स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिनमें लाइट ब्लू और सेज ग्रीन फिनिश शामिल हैं। इसके रियर पैनल पर एक फ्लैट बैकप्लेट पर स्क्वाइल शेप ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री