इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Qualcomm इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ पेश कर सकती है
Photo Credit: Oppo
इस वर्ष मार्च में पेश किए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। Oppo Find N7 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष मार्च में पेश किए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Oppo Find N7 की Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Qualcomm इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ पेश कर सकती है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है।
Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी कैपेसिटी Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अधिक होगी। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find N7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। ये दोनों LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Elite दिया गया है।
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली क्वाड रियर कैमरा यूनिट Hasselblad ट्यून्ड है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर फ्रंट में 20 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। Oppo Find N6 की 6,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Titanium Flexion हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया था कि यह हिंज चौड़ा और बेहतर है और इससे स्क्रीन को फोल्ड करने पर क्रीम बहुत कम दिखाई देती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी