Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक

Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy Z Flip 8 इस लाइनअप का आखिरी मॉडल हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक

Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नए लीक ने बाजार में चर्चा बढ़ा दी है

ख़ास बातें
  • Galaxy Z Flip 8 को लेकर नया लीक सामने आया
  • Samsung Flip सीरीज के भविष्य पर सवाल उठे
  • कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की
विज्ञापन

फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में पिछले कुछ सालों से Samsung का दबदबा रहा है। कंपनी लगातार अपनी Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip सीरीज को अपडेट करती रही है, लेकिन अब बाजार की दिशा पहले जैसी नहीं दिख रही। एक तरफ फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई ब्रांड्स ने Flip-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर अपना फोकस कम कर दिया है। ऐसे में Samsung की Flip सीरीज को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिससे निश्चित तौर पर इंडस्ट्री में नई चर्चा शुरू होने की उम्मीद है।

दरअसल, चीन के चर्चित टिप्स्टर Ice Universe ने दावा किया है कि Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी मॉडल हो सकता है। हालांकि Samsung की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए फिलहाल इसे केवल एक लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले कुछ वर्षों में Flip-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनियों की संख्या कम हुई है। कई चीनी ब्रांड्स अब अपने क्लैमशेल फोल्डेबल फोन को चुनिंदा बाजारों तक सीमित रख रहे हैं। दूसरी ओर Samsung अपनी फोल्डेबल स्ट्रैटेजी का विस्तार कर रही है और हाल के महीनों में कंपनी का फोकस बड़े Fold मॉडल, Ultra ब्रांडिंग और नए फॉर्म फैक्टर पर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

हाल के महीनों में मेमोरी और दूसरे स्मार्टफोन कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। इसका असर कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों पर भी देखने को मिला है। ऐसे में फोल्डेबल जैसे महंगे सेगमेंट में कंपनियां अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा कर सकती हैं, हालांकि Samsung ने Flip सीरीज को लेकर लागत या बिक्री से जुड़ा कोई संकेत नहीं दिया है।

फिलहाल इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। यह भी संभव है कि Samsung Flip सीरीज को पूरी तरह बंद करने के बजाय कुछ समय के लिए उसकी लॉन्चिंग स्ट्रैटेजी बदले या लाइनअप में बदलाव करे। क्योंकि कंपनी ने पहले ही 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Flip 8 लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। ऐसे में Flip 8 के बाद की रणनीति पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »