ICICI, Bank of Baroda, और HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का खास डिस्काउंट मिलेगा।
Photo Credit: Flipkart
Flipkart GOAT Sale में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16, iPhone Air समेत कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की गई है।
Flipkart की धांसू सेल Flipkart GOAT Sale की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल के तहत धांसू ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इस सेल में स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, स्मार्ट वियरेबल्स समेत कई घरेलू प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का वादा किया गया है। सेल में खासतौर पर स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। iPhone डील्स भी इनमें शामिल हैं जो सबका ध्यान खींच रही हैं। Flipkart ने GOAT सेल में iPhone 17 सीरीज के मॉडल्स पर भारी छूट देने की घोषणा की है जिनमें से कई ऑफर्स का खुलासा भी कर दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से सेल में आ रही धाकड़ डील्स के बारे में।
Flipkart GOAT Sale भारत में 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देने का वादा कर रही है। सीधे डिस्काउंट के अलावा यूजर्स को बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा जिसके चलते स्मार्टफोन और स्मार्ट वियरेबल्स का धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने iPhone के लिए बेहद धमाकेदार डील्स की घोषणा की है। सेल में iPhone 17 सीरीज, iPhone 16, iPhone Air समेत कई मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिया गया है। ICICI, Bank of Baroda, और HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का खास डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप iPhone 17 सीरीज का कोई मॉडल खरीदना चाहते हैं तो हम यहां पर Flipkart सेल की सबसे धांसू डील्स के बारे में बता रहे हैं।
iPhone 17 को Flipkart सेल में 82900 रुपये की बजाए 70,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद के साथ बैंक ऑफर भी शामिल हैं। iPhone 17 में कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले दिया है जो ProMotion फीचर से लैस होकर आता है। इसमें Apple का A19 चिपसेट मिलता है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, और 48 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन तक चल सकती है।
iPhone 17 Pro को Flipkart सेल में 1,12,000 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर फोन 1,34,000 रुपये में लिस्ट होता है। iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक सिनेमैटिक डिस्प्ले बताया गया है जिसमें शार्प कलर्स उभर कर आते हैं। फोन में कंपनी का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर मिलता है। यह एक हैक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है। दावा है कि इसमें DSLR जैसी क्वालिटी के फोटो, वीडियो शूट किए जा सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
iPhone 17 Pro Max को Flipkart सेल में 1,49,900 रुपये की बजाए 1,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Pro Max के रियर में ƒ/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और ƒ/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iPhone 17e को सेल में 64,900 रुपये की बजाए 60,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.1 इंच (1,170 × 2,532 पिक्सल्स) Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन iOS 26 पर चलता है। iPhone 17e में कंपनी का नया A19 चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में f/1.6 अपार्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है।
iPhone Air को फ्लिपकार्ट सेल में 95,900 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आमतौर पर फोन 1,19,900 रुपये में लिस्ट होता है। iPhone Air में 6.5 इंच सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, फोन में 2736x1260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
₹300 पर ₹100 कैशबैक! Amazon Now का बड़ा दांव, Blinkit-Zepto-Swiggy को देगा टक्कर
iPhone 17 Pro, Pro Max खरीदें 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart GOAT सेल में आ रहा धमाका ऑफर
36 घंटे चलने वाले Sennheiser क्लिप-ऑन ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स