Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती

हाल ही में एपल ने MacBook, iPad और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनी ने iPhone के प्राइसेज में बदलाव नहीं किया है

Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती

इस वर्ष कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • एपल ने iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की योजना बनाई है
  • इसके पीछे इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए डिमांड का कमजोर होना बड़ा कारण है
  • इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की नई iPhone सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की योजना बनाई है। इसके पीछे इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए डिमांड का कमजोर होना बड़ा कारण है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Fixed Focus Digital ने बताया है कि एपल ने आईफोन 17 सीरीज के लिए मैन्युफैक्चरिंग के अनुमान को लगभग 15 प्रतिशत घटा दिया है। हालाकि, पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में दुनिया में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इंटरनेशनल स्मार्टफोन शिपमेंट्स में iPhone 17 की हिस्सेदारी लगभग छह प्रतिशत की थी। इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। 

हाल ही में एपल ने MacBook, iPad और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनी ने iPhone के प्राइसेज को बरकरार रखा है। एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। एपल ने इसके लिए महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल ने इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। एपल ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। इस स्मार्टफोन का डिवेलपमेंट शेड्यूल के मुताबिक चल रहा है। एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। इससे पहले कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  2. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »