• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम

केंद्र सरकार ने भारत में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया है।

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम

Photo Credit: Pexels/Skyler Ewing

बेसिक कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट मार्च, 2028 तक लागू रहेगी।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर मौजूदा 7.5% और 5% इंपोर्ट ड्यूटी को हटाई गई है।
  • बेसिक कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट मार्च, 2028 तक लागू रहेगी।
  • सरकार देश मे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के प्रोडक्श को तेज करना चाहती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भारत में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स जैसे कि स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड और स्मार्ट टीवी बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) हटने से ये डिवाइसेज सस्ते हो सकते हैं। सरकार ने लोकल मैन्युफैक्चर्स को बढ़ावा देने और पार्ट्स इंपोर्ट को किफायती बनाने के लिए यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस कदम से देश के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा और लागत कम होने की उम्मीद है। अब मोबाइल फोन के वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल, मेडिकल डिवाइस और ऑटोमोबाइल के लिए डिस्प्ले और लिथियम-आयन सेल जैसे अहम पार्ट्स पर असर पड़ेगा। भारत सरकार के इस फैसले से Apple और Xiaomi जैसी ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने हालिया वर्षों में भारत में अपने प्रोडक्शन ऑपरेशन का विस्तार किया है।

मार्च, 2029 तक जारी रहेगी छूट

  • सरकार ने स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कुछ खास पार्ट्स पर मौजूदा 7.5% और 5% इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया है।
  • बेसिक कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट मार्च, 2028 तक लागू रहेगी।
  • सरकार इस कदम के देश के अंदर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के प्रोडक्श को तेज करना चाहती है और लागत को घटाना चाहती है।

स्मार्टफोन और लैपटॉप हो सकते हैं सस्ते
किसी स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी में डिस्प्ले असेंबली और लीथियम आयन सेल काफी अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में बेसिक कस्टम ड्यूटी के हटने से कंपनियों की लागत कम होगी। जिसके बाद कंपनियां इसका फायदा ग्राहकों को भी दे सकती हैं, क्योंकि भारत में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें कम हो सकती हैं।

बेसिक कस्टम ड्यूटी क्या है
बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) भारत में विदेश से इंपोर्ट होने वाले सामान पर लगने वाला एक टैक्स है। यह टैक्स देश में आने वाले प्रोडक्ट की असेसिबल वैल्यू यानी कि सामान की कीमत + किराया + इंश्योरेंस के एक निश्चित प्रतिशत के तौर पर लिया जाता है। ये टैक्स सामान के प्रकार, उसके एचएसएन (HS) कोड और सामान किस देश से आ रहा है इस पर निर्भर करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »