iPhone 15 स्टैंडर्ड मॉडल में भी मिलेगा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

आईफोन 15 सीरीज में सभी मॉडल यहां तक कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus भी 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होंगे।

iPhone 15 स्टैंडर्ड मॉडल में भी मिलेगा 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Photo Credit: Apple

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 और iPhone 15 Plus भी 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होंगे।
  • iPhone 15 में ए़डवांस 1/1.5-इंच स्टैक्ड CMOS इमेज सेंसर मिल सकता है।
  • आईफोन 15 सीरीज फोटोग्राफी के लिए बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
विज्ञापन
iPhone 15 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और यह जल्द ही बाजार में आधिकारिक तौर पर पेश हो सकता है। इस बार आने वाली आईफोन 15 सीरीज फोटोग्राफी को अपने बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी से एक अलग ही ऊंचाईओं पर ले जाने का काम कर सकती है। हालिया अफवाहों के अनुसार, आईफोन 15 सीरीज में सभी मॉडल यहां तक कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus भी 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होंगे, जिससे यूजर्स को बेहतर इमेज क्वालिटी मिलेगी।

iPhone 15 के नॉन प्रो मॉडल में मिलेगा छोटा सेंसर

स्टैंडर्ड में एक ए़डवांस 1/1.5-इंच स्टैक्ड CMOS इमेज सेंसर (CIS) मिलने की उम्मीद है, जो ज्यादा रोशनी कैप्चर करने और लो-लाइट कंडीशन में एडवांस कलर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सुधार अलग-अलग लाइट कंडीशन में भी बेहतर फोटोग्राफी प्रदान करेगा। नॉन-प्रो मॉडल में एक अतिरिक्त 2X मोड है, जो कि ह्यूमन आई को ध्यान में रखते हुए पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बढ़ाता है। इस फीचर से ज्यादा रियल और कम बिखरी हुई फोटो कैप्चर हो सकती हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल में प्रो मॉडल के मुकाबले थोड़ा छोटा सेंसर हो सकता है। उनका 1/1.5-इंच CIS अभी भी पिछले iPhone 14 मॉडल की तुलना में सेंसर साइज में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है। प्रोफेशनल्स, विभिन्न फोटोग्राफी कंडीशन में अंतर देख सकते हैं, औसत यूजर्स इमेज क्वालिटी में बेहतर सुधार की उम्मीद कर सकता है।

ट्विटर पर RGcloudS द्वारा हाल ही में किए गए एक लीक से पता चला है कि iPhone 15 मॉडल में प्राइमरी कैमरे के लिए एक नया हाइब्रिड लेंस डिाइन होगा, जिसमें एक ग्लास एलिमेंट और 6 प्लास्टिक एलिमेंट शामिल होंगे। यह डिजाइन अपने f/1.7 अपर्चर के साथ iPhone 14 Pro मॉडल के मुकाबले में 20 प्रतिशत ज्यादा लाइट के जरिए लो-लाइट वाली फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है। नॉन-प्रो मॉडल में हाइब्रिड लेंस और ए16 बायोनिक चिप से परफॉर्मेंस में अंतर की उम्मीद है। iPhone 14 की बिक्री को देखते हुए Apple, स्टैंडर्ड आईफोन 15 मॉडल में कैमरा अपग्रेड लागू करना का सोच रहा है। हालांकि, नॉन प्रो iPhone 15 मॉडल में ऑप्टिकल जूम या LiDAR स्कैनर के लिए टेलीफोटो लेंस नहीं होगा। कैमरा टेक्नोलॉजी में ऐसा सुधार ज्यादा यूजर्स को पसंद आ सकता है।

   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • कमियां
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.06 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  6. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »