Xiaomi ने नया Mijia IH Rice Cooker 2 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2
Xiaomi ने नया Mijia IH Rice Cooker 2 लॉन्च कर दिया है। चीनी बाजार में आया यह नया डिवाइस घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया है। इस स्मार्ट राइस कुकर में चार स्टोरेज मॉडल मिलते हैं। राइस कुकर में फ्लोरीन-फ्री सिरेमिक-कोटेड इनर पोट है। मीजिया IH राइस कुकर 2 में इंडक्शन हीटिंग (IH) सिस्टम का उपयोग होता है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2 की शुरुआती कीमत 349 युआन (लगभग 4,618 रुपये) है। यह राइस कुकर अब चीनी बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi Mijia IH Rice Cooker 2 चार स्टोरेज ऑप्शन जैसे कि 2 लीटर, 3 लीटर, 4 लीटर और 5 लीटर में उपलब्ध है। 2 लीटर मॉडल में लगभग 8 कटोरी चावल बन सकते हैं और यह एक से तीन लोगों के लिए उचित है। वहीं 3 लीटर मॉडल में 10 कटोरी चावल बन सकते हैं, जो मध्यम आकार के परिवारों के लिए उचित है। 4 लीटर मॉडल में 16 कटोरी और 5 लीटर मॉडल में 20 कटोरी चावल बना सकते हैं जो कि बड़े परिवारों के लिए उचित हैं।
मीजिया IH राइस कुकर 2 में इंडक्शन हीटिंग (IH) सिस्टम का उपयोग होता है, जिससे इनर पोट चारों ओर से समान रूप से गर्म होता है। यह सिस्टम तापमान के अंतर को कम करके एक जैसा खाना पकाने को सुविधा देता है। यह टेक्नोलॉजी नरम, चमकदार और एकसमान जैसे चावल बनाने में मदद करती है। राइस कुकर में फ्लोरीन-फ्री सिरेमिक-कोटेड इनर पोट है। Xiaomi हाई टेंप्रेचर वाली सिंटरिंग प्रक्रिया का उपयोग करके सिरेमिक लेयर को मैटल बॉडी से जोड़ता है। इस पोट में कई लेयर हैं, जिनमें नॉन-स्टिक सिरेमिक लेयर, वियर-रेसिस्टेंस रेनफोर्समेंट लेयर और हीट कंडक्टिंग एल्युमीनियम कोर शामिल हैं। इस डिजाइन से हीट रेटेंशन बरकरार रहता है और ड्यूराबिलिटी बेहतर होती है, साथ ही खाना पकाने के बाद सफाई भी आसानी से हो जाती है।
Xiaomi ने इस राइस कुकर में 8 कुकिंग मोड जैसे कि सामान्य चावल, दलिया, सूप, स्टीम्ड डिश, दोबारा गर्म किए गए चावल और केक शामिल हैं। इसमें परफेक्ट कुक टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम भी है। यह सिस्टम 9 कुकिंग स्टेज का इस्तेमाल करके तापमान और कुकिंग टाइम को ऑटोमैटिक तौर पर एडजेस्ट करता है। मीजिया आईएच राइस कुकर 2 में 24 घंटे का टाइमर, 12 घंटे का कीप-वार्म फंक्शन और डिस्प्ले के साथ टॉप-माउंटेड टच कंट्रोल पैनल शामिल हैं। Xiaomi ने दलिया या सूप पकाते हुए फोम ब्रेकर को अपग्रेड किया है, जिससे छलकने का डर नहीं रहता है। डिटैचेबल डिजाइन के बदौलत इसे साफ करना आसान रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी