iPhone 17e में Apple A19 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17e में Apple A19 चिपसेट देखने को मिल सकता है। (सांकेतिक फोटो)
iPhone 17e सस्ता iPhone मॉडल बनकर जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इसके पुराने मॉडल iPhone 16e को भी फरवरी 2025 में लॉन्च किया था। सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि iPhone 17e भी इसी टाइमलाइन को फॉलो करेगा। हालांकि Apple की ओर से iPhone 17e अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। बावजूद इसके, iPhone 17e स्पेसिफिकेशंस काफी समय से चर्चा में हैं और लगातार एक के बाद एक लीक में सामने आ रहे हैं। iPhone 17e में 6.1 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। फोन में Dynamic Island कटआउट देखने को मिल सकता है। फोन में सिंगल कैमरा आने की उम्मीद है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं iPhone 17e के बारे में सबकुछ।
iPhone 17e लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। Macworld के मुताबिक कंपनी इसे फरवरी के अंत में पेश कर सकती है। iPhone 17e स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी आदि के बारे में कई बार जानकारी सामने (via) आई है। आइए जानते हैं विस्तार से।
iPhone 17e डिस्प्ले के बारे में अफवाह है कि फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में डाइनेमिक आइलैंड कटआउट देखने को मिल सकता है। इसमें कई तरह के नोटिफिकेशंस जैसे टाइमर, ऐप अलर्ट आदि देखने को मिल सकते हैं। कहा गया है कि इसका डिस्प्ले डिजाइन iPhone 15 के जैसा हो सकता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
iPhone 17e में Apple A19 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में हेग्जाकोर चिपसेट आ सकता है जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर होंगे और 4 एफिसिएंसी कोर होंगे। इसमें 4 कोर वाला जीपीयू देखने को मिल सकता है। इसमें न्यूरल इंजन और न्यूरल एक्सिलरेटर सपोर्ट मिल सकता है जिससे कि डिवाइस में बेहतरीन AI फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। खबर है कि यह कंपनी के अपडेटेड N3P 3nm प्रोसेस पर बना होगा। दावा है कि इसमें बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। फोन में 8GB रैम मिल सकती है।
iPhone 17e में कंपनी सिंगल कैमरा का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में रियर साइड में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। बैकसाइड में यह एकलौता कैमरा होगा जिसके साथ में LED फ्लैश भी मौजूद होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है जिसमें Center Stage सपोर्ट फीचर आ सकता है। खबर है कि डिवाइस में मिलने वाला A19 चिपसेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
iPhone 17e बैटरी के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। एपल की ओर से बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया जाता है। लेकिन अमूमन फोन में दिनभर का बैटरी बैकअप होने का दावा किया जाता है। खबरों की मानें तो फोन में 4000mAh या इससे थोड़ा ज्यादा 4061mAh बैटरी पैक मिल सकता है। फोन में 20W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। पहली बार e लाइनअप में MagSafe सपोर्ट कंपनी देने जा रही है। कई लीक्स में सामने आया है कि iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिलने वाला है जिससे कि इसमें वायरलेस चार्जिंग भी की जा सकेगी। यहां 20W चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट मिल सकता है।
iPhone 17e की कीमत कितनी होगी, इस बात का इंतजार सभी को है। इससे पहले आए iPhone 16e की भारत में कीमत (iPhone 16e price in India) 128GB के लिए 59,900 रुपये है। फोन का 256GB वेरिएंट 69,900 रुपये में आता है जबकि 512GB वेरिएंट 89,900 रुपये में आता है। संभावना है कि iPhone 17e की कीमत भी Rs 60 हजार से Rs 70 हजार के बीच रह सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत