• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स

Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स

Realme 16T 5G का मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।

Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स

Realme 16T 5G का मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया

ख़ास बातें
  • Realme 16T 5G का मॉडल नंबर BIS वेबसाइट पर लिस्ट
  • फोन को 11 मार्च 2026 को सर्टिफिकेशन मिला
  • तीन स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन की जानकारी पहले ही लीक
विज्ञापन

Realme जल्द ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Realme 16T 5G को भारत में पेश कर सकती है। अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नया संकेत सामने आया है, क्योंकि इसका मॉडल नंबर भारतीय BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। आमतौर पर किसी डिवाइस के BIS पर लिस्ट होने का मतलब होता है कि वह जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है।

BIS सर्टिफिकेशन में “RMX5268” मॉडल नंबर वाले डिवाइस को Realme ब्रांड के तहत लिस्ट (via Techoutlook) किया गया है। जानकारी के अनुसार इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले आए एक लीक में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया था कि RMX5268 मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन ही Realme का आने वाला Realme 16T 5G हो सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक यह फोन भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं।

यह भी कहा गया है कि Realme 16T 5G को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अगर पिछले मॉडल की बात करें तो Realme 15T 5G को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। उस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Max 5G प्रोसेसर दिया गया था। फिलहाल MediaTek ने Dimensity 6400 का कोई नया सक्सेसर चिपसेट पेश नहीं किया है, इसलिए यह देखना बाकी है कि Realme आने वाले फोन में वही प्रोसेसर इस्तेमाल करेगा या कोई नया चिपसेट देगा।

फिलहाल Realme 16T 5G के लॉन्च टाइमलाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़े और भी डिटेल्स लीक या आधिकारिक तौर पर सामने आ सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »