iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर

iQOO ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और Realme Narzo 90 5G से हो रहा है।

iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर

Photo Credit: iQOO/Nothing/Realme

iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G

ख़ास बातें
  • iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
  • Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया है।
विज्ञापन

iQOO ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Nothing Phone 3a Lite 5G और Realme Narzo 90 5G से हो रहा है। iQOO Z11x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है। जबकि Realme Narzo 90 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया गया है।
है। यहां हम आपको iQOO Z11X 5G, Nothing Phone 3a Lite 5G और Realme Narzo 90 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G

कीमत और स्टोरेज

iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,249 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।  वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme Narzo 90 5G में ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z11x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। वहीं Realme Narzo 90 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

iQOO Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। Narzo 90 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

iQOO Z11x 5G में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी मिलता है। Realme Narzo 90 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

बैटरी बैकअप

iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme Narzo 90 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.76 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,344 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Smooth and customisable software experience
  • कमियां
  • Mono speaker lacks quality
  • No Telephoto lens
  • Minimal ingress protection
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »