• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 15 को Rs 14500 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा सबसे तगड़ा ऑफर

iPhone 15 को Rs 14500 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा सबसे तगड़ा ऑफर

चुनिंदा बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर फोन को खरीदते हैं तो 7500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone 15 को Rs 14500 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा सबसे तगड़ा ऑफर

सितंबर 2023 में लॉन्च हुए iPhone 15 को इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 पर भारी छूट आ गई है!
  • फोन पर सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 7500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट!
विज्ञापन

iPhone 15 को इस वक्त भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। Apple के iPhone की यह सबसे पॉपुलर सीरीज रही है जिसका स्टैंडर्ड मॉडल अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को अब तक की सबसे कम कीमत के साथ पाने का सुनहरा मौका है। सेल ऑफर के तहत इस फोन पर 12 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। साथ ही बैंक ऑफर लगाते हैं तो इस फोन पर मिलने वाली छूट बहुत बढ़ जाती है। Vijay Sales ने इस फोन को तगड़े ऑफर के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं iPhone 15 पर मिलने वाले बेस्ट डिस्काउंट ऑफर के डिटेल्स। 

iPhone 15 discount best offer

iPhone 15 पर भारी छूट आ गई है! सितंबर 2023 में लॉन्च हुए iPhone 15 पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। Vijay Sales ने फोन के 128 जीबी वाले स्टैंडर्ड वेरिएंट को सीधे 12% डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया है। iPhone 15 आमतौर पर 59,900 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन इस फोन को अब 52,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। 

iPhone 15 पर यह डिस्काउंट ऑफर आपको और भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका देता है। रिटेल स्टोर ने यहां पर बैंक ऑफर का फायदा भी दिया है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर फोन को खरीदते हैं तो 7500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 45,400 रुपये ही रह जाती है। कुल मिलाकर इस फोन पर 14,500 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। 

iPhone 15 Specifications
iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।

iPhone 15 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »