भारत में Ai+ के एक स्मार्टफोन को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Nova 2 Power की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी
स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड्स में शामिल Ai+ के Ai+ Pulse 2 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Ai+ Pulse 2 FE के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Ai+ Pulse 2 FE के रियर में ऊपर बाएं कोने पर वर्टिकल तौर पर लगी कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा दिख रहे हैं। Ai+ Pulse 2 FE के बारे में आगामी सप्ताहों में अधिक जानकारी मिल सकती है।
इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। Ai+ Pulse 2 में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Ai+ Pulse 2 की 6,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में Ai+ के एक स्मार्टफोन को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Nova 2 Power की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी होगी।
Ai+ Nova 2 Power की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - Blue Fusion, Golden Blue Fusion, Midnight Black, Deep Purple और Ocean Green में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB का विकल्प होगा। Ai+ Nova 2 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश और एक अन्य सर्कुलर एलिमेंट है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल Ai कैमरा ब्रांडिंग है। इससे इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में Ai+ का nxtQ OS हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली