itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट

इसमें 4GB रैम बताई गई है लेकिन प्रभावी रैम 12GB तक होगी। फोन 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करेगा।

itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट

Photo Credit: Amazon

itel Zeno 300 फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है।

ख़ास बातें
  • फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं।
  • स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल Apple iPhone की याद दिलाता नजर आएगा।
  • खास फीचर इसकी कनेक्टिविटी है जो कि ULTRALINK के नाम से आने वाली है।
विज्ञापन

itel Zeno 300 कंपनी का भारत में नया स्मार्टफोन होगा जो बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। itel Zeno 300 लॉन्च Amazon के लिए टीज कर दिया गया है। लेटेस्ट itel फोन के लॉन्च के लिए कंपनी ने एक समर्पित Amazon माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। Amazon India ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी टीज किए हैं। itel Zeno 300 में हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी भी होगी। 6000mAh की विशाल बैटरी के साथ फोन लॉन्च होने जा रहा है। इसके अलावा इसके कलर ऑप्शंस समेत कई महत्वपूर्ण फीचर्स भी सामने आए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अपकमिंग स्मार्टफोन itel Zeno 300 के बारे में। 

itel Zeno 300 Launch in India

itel Zeno 300 का लॉन्च भारत में टीज कर दिया है। Amazon India ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पर फोन को लिस्ट किया है। लिस्टिंग में इसके मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। फोन की लॉन्च डेट की घोषणा होना अभी बाकी है। फोन व्हाइट, ब्लैक, पर्पल जैसे शेड्स में लॉन्च होगा।

itel Zeno 300 Features

itel Zeno 300 के मुख्य फीचर्स का खुलासा कंपनी ने टीजर में किया है। फोन का मेन हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 6000mAh की रहने वाली है। फोन के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट भी दे सकती है। इसमें 4GB रैम बताई गई है लेकिन प्रभावी रैम 12GB तक होगी। फोन 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करेगा। फोन में फ्रंट में वाटर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। 

itel Zeno 300 कैमरा सेटअप देखें तो फोन के अंदर रियर साइड में दो कैमरा मिलने वाले हैं। इसके साथ में फ्लैश भी होगा। इसके राइट स्पाइन पर वॉल्यूम बटन और पावर बटन मौजूद हैं। फोन स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है जो Apple iPhone की याद दिलाता नजर आएगा। कैमरा के अंदर कंपनी स्पेशल फीचर्स देने वाली है जिनका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। 

itel Zeno 300 को कंपनी ने ड्यूरेबल डिवाइस कहा है जिसके लिए फोन में MIL-STD 810H ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन का एक खास फीचर इसकी कनेक्टिविटी है जो कि ULTRALINK के नाम से आने वाली है। कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की मदद से यह बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यानी ऐसे क्षेत्र जहां मोबाइल नेटवर्क मौजूद नहीं है, वहां भी फोन में कम्युनिकेशन रहेगा। जल्द ही इसकी प्राइसिंग और अन्य फीचर्स जैसे प्रोसेसर आदि की घोषणा की जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »