Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!

फोन के रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें 108MP मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें AI VISION CAMERA मिलेगा।

Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!

Photo Credit: Honor

Honor X9e Pro में 108MP का मेन कैमरा मिलने वाला है जो AI फीचर्स से लैस होगा।

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
  • 108MP मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है जिसे MATRIX कैमरा कहा है।
  • कैमरा में AI का बेहतरीन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Honor स्मार्टफोन मार्केट में लेटेस्ट मोबाइल Honor X9e Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। Honor का लेटेस्ट स्मार्टफोन मिडरेंज मोबाइल मार्केट को टारगेट करेगा। फोन में 11,000mAh की विशाल बैटरी होगी। चीनी स्मार्टफोन मेकर ब्रांड ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है। फोन अगले हफ्ते से ही मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। आइए जानते हैं Honor X9e Pro अपकमिंग स्मार्टफोन में और क्या होगा खास। 

Honor X9e Pro 5G Launch Date

Honor X9e Pro 5G का लॉन्च कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के तौर पर कंफर्म कर दिया है। फोन मार्केट में 24 सितंबर को दस्तक देगा। ब्रांड ने इसके मलेशिया लॉन्च की घोषणा की है। हॉनर एक्स सीरीज (Honor X Series) का यह मिडरेंज फोन कहा जा रहा है। मलेशियाई लॉन्च के बाद इसे अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके खास फीचर्स का खुलासा किया है। 

Honor X9e Pro 5G Specifications, Features

Honor X9e Pro 5G को कंपनी चार कलर्स में लॉन्च करेगी जिसमें Royal Purple, Reddish Brown, Dawn Gold और Midnight Black को शामिल किया गया है। फोन का डिजाइन देखें तो इसमें रियर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा दिया गया है। जिसमें 108MP मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने वाला है। कंपनी ने इसे MATRIX कैमरा कहा है। एक रिंग पर AI VISION CAMERA लिखा दिख रहा है। यानी कैमरा में AI का बेहतरीन सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 

Honor X9e Pro का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। फोन में कंपनी ने 11000mAh बैटरी दी है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन के प्रोसेसर के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले आए मॉडल्स में Snapdragon 6 जेनरेशन के चिपसेट से लैस होकर आते हैं। नए फोन में जाहिर तौर पर प्रोसेसर अपग्रेड की संभावना है। जल्द ही कंपनी इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »