Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट

Ai+ Nova 2 Power को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। Ai+ Nova 2 Power में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी जाएगी

Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट

Photo Credit: Ai+

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी होगी

ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 Power को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • Ai+ Nova 2 Power में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी होगी
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड्स में शामिल Ai+ का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Ai+ Nova 2 Power के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश है। Ai+ Nova 2 Power में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी होगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Ai+ के फाउंडर, Madhav Sheth ने बताया है कि Ai+ Nova 2 Power को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। Ai+ Nova 2 Power को पांच कलर्स - Blue Fusion, Golden Blue Fusion, Midnight Black, Deep Purple और Ocean Green में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB का विकल्प होगा। 

Ai+ Nova 2 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के रियर में उठा हुए स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश और एक अन्य सर्कुलर एलिमेंट है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल Ai कैमरा ब्रांडिंग है। इससे इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नीचे Ai+ का लोगो है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Ai+ का nxtQ OS हो सकता है। Ai+ Nova 2 Power में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

Realme और Oppo जैसी कंपनियों के सीनियर मैनेजमेंट में शामिल रहे Madhav Sheth ने Ai+ की शुरुआत की है। भारत में Ai+ की Nova और Pulse सीरीज में छह स्मार्टफोन्स की बिक्री की जा रही है। इनमें Ai+ Nova 2 Pro 5G, Ai+ Nova 2 Neo 5G, Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Ai+ Nova 2 5G, Ai+ NovaFlip 5G और Ai+ Pulse 2 शामिल हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »