200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector

Dangbei X9 Max 4K Projector 5000 ISO Lumens ब्राइटनेस और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ है।

200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector

Photo Credit: Dangbei

Dangbei X9 Max 4K Projector में 5000 ISO Lumens ब्राइटनेस और 240Hz सपोर्ट है

ख़ास बातें
  • Dangbei X9 Max में 5000 ISO Lumens ब्राइटनेस दी गई है
  • 4K में 60Hz और 1080p में 240Hz सपोर्ट मिलेगा
  • चीन में प्रोजेक्टर की कीमत 6,999 Yuan, यानी करीब ₹1 लाख रखी गई है
विज्ञापन

Dangbei ने अपना नया X9 Max 4K Projector लॉन्च किया है। इसमें RGB लेजर तकनीक के साथ 5,000 ISO Lumens की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोजेक्टर 4K में 60Hz और 1080p में 240Hz की रिफ्रेश रेट पर काम कर सकता है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रोजेक्टर में स्क्रीन की स्थिति को बिना डिवाइस को बार-बार हिलाए बदलने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 80 से 200 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है। इसमें MediaTek MT9681 चिपसेट, 3GB रैम और 64GB मेमोरी दी गई है।

Dangbei X9 Max में 0.47 इंच की DMD चिप के साथ QuaLas 42 Pure RGB Laser System दिया गया है। इसकी ब्राइटनेस 5,000 ISO Lumens और 4,800 CVIA Lumens बताई गई है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है और यह 100% DCI-P3 कलर गैमट को कवर करता है। इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,600:1 है।

नए 4K प्रोजेक्टर में लेंस को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है। इसमें वर्टिकल लेंस शिफ्ट ±135% और हॉरिजॉन्टल लेंस शिफ्ट ±50% है। इसके अलावा 1.2-1.5:1 का ऑप्टिकल जूम मिलता है। इसकी मदद से स्क्रीन का आकार बदलने के लिए प्रोजेक्टर को बार-बार अपनी जगह से हटाने की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी के मुताबिक, इससे 80 इंच से लेकर 200 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है।

Dangbei X9 Max में दो HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें से एक eARC सपोर्ट करता है। यह 4K में 60Hz और 1080p में 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, कुछ सेटिंग्स में इनपुट लैग 1ms तक कम हो सकता है।

इस प्रोजेक्टर में MediaTek MT9681 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 64GB मेमोरी दी गई है। यह Dangbei के Super AI OS 6.0 पर चलता है। इसमें Xiaomi के स्मार्ट होम सिस्टम के साथ Mijia ऐप और HyperConnect का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 दिया गया है। इसके अलावा Apple AirPlay के जरिए फोन या दूसरे डिवाइस से कंटेंट स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है। ऑडियो के लिए दो 12W स्पीकर दिए गए हैं।

Dangbei X9 Max की चीन में कीमत 6,999 Yuan यानी करीब ₹1,00,000 रखी गई है। यह JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। प्रोजेक्टर का वजन करीब 6 किलोग्राम है और इसमें Space Gray रंग मिलता है। कंपनी ने इसमें नया कूलिंग सिस्टम दिया है, जिससे पंखे की आवाज 28dB से कम रहने का दावा किया गया है। इसके साथ EPP कैरी बैग भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »