यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली बेसिस पर 1GB डेटा इसमें दिया जाता है।
BSNL ₹1 Plan में यूजर को मात्र 1 रुपये में धांसू बेनिफिट्स कंपनी देती है।
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं। यह प्लान कंपनी दोबारा लेकर आई है ताकि टेलीकॉम ऑपरेटर में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा जा सके। आइए जानते हैं इस खास BSNL रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला प्लान लेकर आई है। यह कंपनी का खास प्लान है जो कि एक FRC प्लान के रूप में आता है। FRC यानी फर्स्ट रिचार्ज कूपन, जो कि उन कस्टमर्स को दिया जाता है, जो BSNL में स्विच करते हैं। यानी यह आपके बीएसएनएल कनेक्शन का पहला रीचार्ज होता है। कंपनी ने प्लान को फिर से शुरू किया है ताकि यूजर्स को टेलीकॉम नेटवर्क में ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा सके।
Kabhi-kabhi connection ki shuruaat bas ₹1 se hoti hai.#BSNLIndia #BSNLSelfCareApp #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #freedom1 @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/ETOokN6K8i
— BSNL India (@BSNLCorporate) September 16, 2026
BSNL ₹1 Plan में यूजर को मात्र 1 रुपये में धांसू बेनिफिट्स कंपनी देती है। यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली बेसिस पर 1GB डेटा इसमें दिया जाता है। यानी वैधता तक यूजर 24GB कुल डेटा का लाभ पाता है। इसी के साथ इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। कंपनी ने प्लान में 100SMS प्रतिदिन फ्री दिए हैं जो कि इसकी वैलिडिटी तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
BSNL ₹1 Plan केवल एक बार के लिए मान्य है। अगर आप दोबारा रिचार्ज करवाते हैं तो रेगुलर प्लान से ही रिचार्ज करवाना होगा। दोबारा इसका बेनिफिट पाने के लिए यूजर को फिर से नया सिम कार्ड लेना होगा। सिम को एक्टिवेट रखने के लिए 24 दिनों के बाद यूजर को रेगुलर रीचार्ज प्लान खरीदना होगा। ऑफर केवल 12 अक्टूबर 2026 तक ही मान्य है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया