Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन

भारत में Ai+ के एक स्मार्टफोन को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Nova 2 Power की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी

ख़ास बातें
  • Ai+ Pulse 2 FE में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन को चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड्स में शामिल Ai+ के Ai+ Pulse 2 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले दिया गया है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Ai+ Pulse 2 FE के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Ai+ Pulse 2 FE के रियर में ऊपर बाएं कोने पर वर्टिकल तौर पर लगी कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा दिख रहे हैं। Ai+ Pulse 2 FE के बारे में आगामी सप्ताहों में अधिक जानकारी मिल सकती है। 

इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। Ai+ Pulse 2 में ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Ai+ Pulse 2 की 6,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में Ai+ के एक स्मार्टफोन को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Nova 2 Power की रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश है।  इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की लिथियम-पॉलिमर बैटरी होगी। 

Ai+ Nova 2 Power की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन को पांच कलर्स - Blue Fusion, Golden Blue Fusion, Midnight Black, Deep Purple और Ocean Green में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 128 GB का विकल्प होगा। Ai+ Nova 2 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश और एक अन्य सर्कुलर एलिमेंट है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल Ai कैमरा ब्रांडिंग है। इससे इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में Ai+ का nxtQ OS हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »