• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13s के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 68,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है

OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 5,850 mAh की बैटरी है

ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच 1.5K LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • OnePlus 13s में 5,850 mAh की बैटरी है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने पिछले वर्ष भारत में OnePlus 13s को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स थे। देश में OnePlus 13s को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। डुअल SIM वाले OnePlus 13s में 6.32 इंच 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की 5,850 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

OnePlus 13s के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 68,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। OnePlus 13s के 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 59,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन के लिए पिंक, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। OnePlus 13s की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा रही है। 

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। OnePlus 13s की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus 13s की 5,850 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.8 × 71.7 × 8.2 mm और भार लगभग 185 ग्राम का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »