• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!

Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!

Vivo V80 फोन AI कैमरा फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। खासतौर पर इसमें नाइट फोटोग्राफी पर कंपनी ने फोकस किया है।

Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!

Photo Credit: Amazon

Amazon पर ब्रांड ने Vivo V80 को Coming Soon टीज कर दिया है।

ख़ास बातें
  • Amazon पर ब्रांड ने Vivo V80 को Coming Soon टीज कर दिया है।
  • फोन में शुरुआती तौर पर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं।
  • फोन के लिए कंपनी ने Vivo V सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी का दावा किया है।
विज्ञापन

Vivo V80 Lite 5G के ग्लोबल लॉन्च के बाद कंपनी भारत में भी इस सीरीज का फोन लॉन्च करने जा रही है। Vivo V80 नाम से यह फोन लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से Vivo लेटेस्ट फोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। Vivo V80 लॉन्च के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। हाल ही में पता चला था कि फोन में 50MP कैमरा के साथ 7200mAh की बैटरी मिल सकती है। अब कंपनी ने लॉन्च की पुष्टि के साथ इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। Vivo V80 के लॉन्च से पहले जानते हैं कैसा होगा यह फोन। 

Vivo V80 Launch in India

Vivo V80 का लॉन्च कंपनी ने भारत में कंफर्म कर दिया है। Amazon पर ब्रांड ने Vivo V80 को Coming Soon टीज कर दिया है। इसी के साथ फोन में मिलने वाले खास फीचर्स का भी कंपनी ने संकेत दिया है। फोन अधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

Vivo V80 Specifications (Revealed)

Vivo V80 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई अहम संकेत कंपनी ने दिए हैं। फोन के पोस्टर से ही कई बातों का पता चल जाता है। फोन का रियर पैनल डिजाइन कंपनी ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि फोन में रियर साइड में दो बड़े लैंस दिख रहे हैं और साथ में एक छोटा लेंस भी है। फोन में शुरुआती तौर पर तीन कैमरा नजर आ रहे हैं। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। ZEISS ट्यून्ड कैमरा इसमें दिया गया है। यानी फोटोग्राफी का बेहतर एक्सपीरियंस फोन में मिलने वाला है। 

Vivo V80 फोन AI कैमरा फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। खासतौर पर इसमें नाइट फोटोग्राफी पर कंपनी ने फोकस किया है। इसके साथ ही इसमें सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है। फोन के लिए कंपनी ने Vivo V सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी का दावा किया है। बैटरी कैपिसिटी का खुलासा यहां नहीं किया गया है। हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन में 7200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले को लेकर भी ब्रांड ने दावा किया है कि Vivo V सीरीज के इस फोन में अबतक का सबसे स्मूद डिस्प्ले मिलने वाला है। 

Amazon माइक्रोसाइट पर फिलहाल फोन के बारे में यही डिटेल्स मिलते हैं। यह ओरेंज कलर में नजर आ रहा है। लॉन्च डेट की घोषणा बहुत ही जल्द की जा सकती है। इसी के साथ फोन के अन्य फीचर्स भी सामने आ सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »