• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां

Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां

Nothing का फ्लैगशिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है।

Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Nothing Phone (3) में 5,500mAh बैटरी मिलती है।
  • Nothing Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Nothing का फ्लैगशिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त अच्छी खासी बचत हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Phone (3) पर तगड़ी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। Phone (3) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Phone (3)पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone (3) Offers & Price 

Nothing Phone 3 का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹3,000 तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹50,700 हो जाएगी। यह फोन बीते साल जुलाई में ₹79,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹29,299 सस्ते में मिल रहा है।

Nothing Phone (3) Features & Specifications

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। इस फोन में 5,500mAh बैटरी मिलती है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3) के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो Phone (3) की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »