• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम

ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम

रेल यात्रा के लिए परिवार या दोस्तों के लिए एक साथ टिकट बुक करने में एक दिक्कत यह होती है कि कुछ सीट एक जगह तो कुछ दूसरी जगह कभी भी तो दूसरे कोच/बोगी में सीट्स मिल जाती हैं।

ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम

Photo Credit: Pexels/Rounak Kayal

CoSeat एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है।

ख़ास बातें
  • CoSeat प्लेटफॉर्म को ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है।
  • इस ऐप के जरिए ट्रेन में मौजूदा यात्रियों के साथ सीट बदली जा सकती है।
  • यह ऐप ऑनलाइन ही सीट बदलने की सुविधा प्रदान करती है।
विज्ञापन

रेल यात्रा के लिए परिवार या दोस्तों के लिए एक साथ टिकट बुक करने में एक दिक्कत यह होती है कि कुछ सीट एक जगह तो कुछ दूसरी जगह कभी भी तो दूसरे कोच/बोगी में सीट्स मिल जाती हैं। रेल में यात्रा करने वालों ने कभी न कभी इस परेशानी का सामान तो किया ही होगा। अब अगर आपके साथ ऐसा हुआ आपने साथ में टिकट बुक किए, लेकिन आपके परिवार को अलग-अलग कोच में सीटें मिलीं तो इस परेशानी का हल आसानी से हो सकता है। आमतौर पर लोग पहले किसी अजनबी से सीट बदलने के लिए पूछते है और उम्मीद करते है कि कोई मान जाए और कभी कोई न भी माने। 13 साल की शिरीन कालरा के परिवार के साथ भी यही दिक्कत हुई तो उनके मन में एक और सवाल आया कि इसे ठीक करने के लिए कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म क्यों नहीं है और फिर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना डाला। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल ट्रेन की एक परेशान करने वाली यात्रा से एक आइडिया मिला और 13 साल की एक लड़की ने इसे एक प्लेटफॉर्म का रूप देने में मदद की।

CoSeat क्या है?
CoSeat एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसे ट्रेन यात्रियों की मदद के लिए तैयार किया गया है, जो कि ट्रेन में चढ़ने से पहले ही ऐसे को-पेसेंजर खोज पाएं जो सीट बदलने को तैयार हों और आपस में तालमेल बिठा सकें। इस ऐप के जरिए अपना PNR वेरिफाई किया जा सकता है। अपनी पसंद से जैसे परिवार के साथ बैठना या लोअर बर्थ पाना आदि चुना जा सकता है और सीट बदलने के लिए तैयार किसी व्यक्ति को खोजा जा सकता है।

सीट बदलने के लिए कैसे खोजे को-पैसेंजर

  • सबसे पहले आपको अपनी ट्रेन का PNR दर्ज करके वेरिफाई करना है।
  • उसके बाद अपनी पसंद के हिसाब से परिवार की सीटिंग, माता-पिता के लिए लोअर बर्थ, एक्जिट रो लेगरूम या विंडोज सीट आदि का चयन कर सकते हैं।
  • फिर उसके बाद अपनी ट्रेन या कोच में उस को-पैसेंजर से कनेक्ट कर सकते हैं जो कि आपके साथ अपनी सीट एक्सचेंज करने के लिए तैयार है। अगर दोनों सीट बदलने के लिए तैयार हैं तो फिर उसके बाद सीट बदली जा सकती है।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »