भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo K14 और Oppo K14x 5G भी मौजूद हैं
Photo Credit: Oppo
इस स्मार्टफोन के लिए दो कलर्स के विकल्प हो सकते हैं
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo K14 Plus 5G को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo K14 और Oppo K14x 5G भी मौजूद हैं।
Oppo ने Oppo K14 Plus 5G के भारत में जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। हालांकि, Oppo K14 Plus 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के टीजर से परफॉर्मेस और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस होने का संकेत मिल रहा है। Oppo K14 Plus 5G के प्रोसेसर या बैटरी का खुलासा नहीं किया गया है।
इस स्मार्टफोन की प्रमोशनल इमेज में इसके फ्रेम पर फ्लैट ऐजेज और बटन दिख रहे हैं। इसे ऑरेंज और सिल्वर कलर्स में दिखाया गया है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन के कलर्स के विकल्पों की पुष्टि नहीं की है। भारत में इस सप्ताह की शुरुआत में Oppo K14 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ IPS LCD (720 × 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टा कोर UNISOC T7250 चिपसेट और Mali-G57 MP1 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
Oppo K14 Lite के रियर में f/2.2 अपार्चर, LED फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, Galileo, QZSS, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 2.0 पोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X10 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जाएगा। इस चिपसेट वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव