UPI, RuPay कार्ड का बढ़ेगा दायरा, श्रीलंका और मॉरीशस में होगा लॉन्च

एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत एक अग्रणी देश के तौर पर उभरा है

UPI, RuPay कार्ड का बढ़ेगा दायरा, श्रीलंका और मॉरीशस में होगा लॉन्च

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत एक अग्रणी देश के तौर पर उभरा है

ख़ास बातें
  • इन सर्विसेज के लॉन्च के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद होंगे
  • बहुत से देेशों ने UPI सर्विस में दिलचस्पी ली है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ी हैं
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। विदेश में भी इसका एक्सपैंशन हो रहा है। इसी कड़ी में श्रीलंका और मॉरीशस में सोमवार को UPI सर्विस लॉन्च की जाएगी। इसके साथ ही मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी पेश किया जाएगा। इन सर्विसेज के लॉन्च के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, श्रीलंका के प्रेसिडेंट रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद होंगे। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "इन सर्विसेज के लॉन्च से श्रीलंका और मॉरीशस जाने वाले भारतीयों के लिए UPI सर्विस उपलब्ध होगी। मॉरीशस में रुपे कार्ड सर्विसेज के लॉन्च से मॉरीशस के बैंक रुपे मैकेनिज्म पर बेस्ड कार्ड जारी कर सकेंगे और भारत और मॉरीशस में रुपे कार्ड का पेमेंट के लिए इस्तेमाल हो सकेगा।" एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि फिनटेक इनोवेशन और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत एक अग्रणी देश के तौर पर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के डिवेलपमेंट एक्सपीरिएंस और इनोवेशन को सहयोगी देशों के साथ साझा करने पर जोर है। 

डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ रहा है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को पिछले वर्ष के अंत तक इसकी प्रति दिन 10 लाख ट्रांजैक्शंस का टारगेट पूरा करने में आसानी हुई है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या ई-रुपये को कैश के डिजिटल विकल्प के तौर पर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है।। ई-रुपये का ट्रायल RBI ने शुरू किया था। हालांकि, इसके बाद पिछले वर्ष अक्टूबर तक ये ट्रांजैक्शंस लगभग 25,000 प्रति दिन तक पहुंची थी। इसका यूज केस भी बढ़ाया गया था और इसे बड़ी संख्या में इस्तेमाल होने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से जोड़ा गया था। 

UPI में मोबाइल ऐप्स के जरिए रकम भेजने की सुविधा मिलती है। पिछले वर्ष के अंत में कुछ बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एंप्लॉयी बेनेफिट स्कीम्स से जुड़ी रकम को एंप्लॉयीज के CBDC वॉलेट्स में ट्रांसफर किया था। इनमें HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Canara Bank और IDFC First Bank शामिल थे। इससे ये ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ी हैं। RBI को उम्मीद है कि कुछ नॉन-फाइनेंशियल फर्में भी इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे इन ट्रांजैक्शंस को और बढ़ाया जा सकेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »