Fintech

Fintech - ख़बरें

  • OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
    भारत में बैंक और टेलीकॉम कंपनियां OTP आधारित ऑथेंटिकेशन को बदलने की दिशा में काम कर रही हैं। नए “silent authentication” सिस्टम में यूजर के बिना किसी एक्शन के बैकग्राउंड में SIM और मोबाइल नंबर का मिलान किया जाएगा। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो ट्रांजैक्शन को तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है। यह तकनीक खास तौर पर SIM क्लोनिंग और eSIM स्वैप जैसे फ्रॉड को रोकने के लिए लाई जा रही है। RBI के 2FA नियमों के तहत बैंक अब फेस ऑथेंटिकेशन, ऐप टोकन और बायोमेट्रिक जैसे सुरक्षित विकल्प भी अपना रहे हैं।
  • PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
    PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे 5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिना PIN डाले पूरे किए जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यूजर अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए पेमेंट अप्रूव कर सकेंगे, जिससे वन टच अनुभव मिलेगा। यह सुविधा QR स्कैन, ऑनलाइन पेमेंट और मनी ट्रांसफर जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम करेगी। 5,000 रुपये से ऊपर की राशि के लिए UPI PIN जरूरी रहेगा। फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और iOS पर जल्द आने की उम्मीद है।
  • Cloudflare Outage: Groww, Canva, BookMyShow के साथ ठप्प पड़े कई ऐप्स और वेबसाइट्स!
    Cloudflare आज 5 दिसंबर को अचानक “internal service degradation” का सामना कर रहा है, जिसके चलते दुनियाभर में कई ऐप्स और वेबसाइट्स प्रभावित हुई हैं। भारत में Downdetector पर 30 मिनट में करीब 1,000 रिपोर्ट दर्ज हुईं और सबसे ज्यादा असर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई दिया। Zerodha, Angel One और Groww जैसे ऐप्स में लॉगिन, ऑर्डर प्लेसमेंट और लाइव मार्केट डेटा की समस्याएं लगातार यूजर्स ने रिपोर्ट कीं। BookMyShow और Canva में भी आउटेज का असर दिखा। Cloudflare ने भी आउटेज स्वीकारते हुए बताया कि दिक्कत मुख्य रूप से कंपनी के डैशबोर्ड और APIs से जुड़ी है। इससे पहले नवंबर 2025 में भी कंपनी को इसी तरह का ग्लोबल आउटेज झेलना पड़ा था।
  • UPI पेमेंट अब चश्मे से! Lenskart ला रहा है स्मार्ट ग्लासेस, QR को देखो और हो जाएगा पेमेंट!
    Lenskart ने अपने अगले B Camera Smartglasses में डायरेक्ट UPI पेमेंट फीचर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने यह अपडेट Global Fintech Festival (GFF) 2025, मुंबई में पेश किया। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके और वॉइस कमांड से पेमेंट कर पाएंगे, फोन या PIN की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी। बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इसी इवेंट में स्मार्ट वियरेबल्स के लिए UPI सपोर्ट जोड़े जाने की घोषणा की थी। इसका मकसद डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना है।
  • फाइनेंशियल फ्रॉड की चेतावनी देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा RBI
    RBI ने कहा कि यह देश के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने और फिनटेक इकोसिस्टम की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। RBI एक पेमेंट्स इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म को तैयार कर रहा है जिससे फ्रॉड वाली ट्रांजैक्शंस की रियल टाइम में पहचान कर उन्हें रोका जा सकेगा। केंद्र सरकार की योजना RBI की गारंटी वाली एक डिजिटल करेंसी को लॉन्च करने की है।
  • अब ‘चश्मा’ बनेगा वॉलेट! स्मार्ट ग्लास से होगा UPI पेमेंट, फोन की जरूरत नहीं
    भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में अब एक नया लेवल देखने को मिलेगा, जिसमें अब स्मार्ट ग्लासेस (चश्मे) से UPI पेमेंट करना मुमकिन होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मंगलवार को मुंबई में हुए Global Fintech Fest 2025 में ये इनोवेटिव फीचर लॉन्च किया। इसका मकसद है डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, आसान और हैंड्स-फ्री बनाना। इसके अलावा, अब Aadhaar-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन से भी UPI PIN सेट या रीसेट किया जा सकेगा। UIDAI की FaceRD App के जरिए यूजर का वेरिफिकेशन होगा, ताकि कार्ड न रखने वाले यूजर्स के लिए ऑनबोर्डिंग और आसान हो सके।
  • UPI से पेमेंट्स हुई आसान, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की मिलेगी सुविधा
    NPCI ने बताया है कि इससे यूजर्स को UPI के जरिए ट्रांजैक्शंस को फेस या फिंगरप्रिंट के जरिए ऑथेंटिकेट करने की अनुमति मिलेगी और उन्हें छह डिजिट के PIN का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हालांकि, UPI के जरिए पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट करने के लिए PIN के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके की भी अनुमति होगी। इस नए फीचर को Global Fintech Fest में लॉन्च किया है।
  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच लॉन्च, डिजिटल पेमेंट और फिटनेस दोनों के लिए बेस्ट
    Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच सामान्य हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स से भी लैस है।
  • फिनटेक कंपनियों के खिलाफ नहीं RBI
    इस महीने की शुरुआत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई है। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं
  • RBI की सख्ती के बाद Paytm कर रही पेमेंट्स बैंक यूनिट से किनारा
    केंद्र सरकार और RBI की भारतीय फिनेटक कंपनियों में चीन की हिस्सेदारी को लेकर चिंताओं की वजह से पिछले वर्ष पेटीएम में चाइनीज इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी घटाई गई थी। चीन की Alibaba ने पेटीएम में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी
  • Paytm के बाद फिनटेक सेक्टर पर सख्ती करने की योजना नहीं बना रहा RBI
    इस महीने की शुरुआत में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था कि RBI चाहता है कि इस सेक्टर की कंपनियां ग्रोथ करें। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर इसकी पोजिशन में बदलाव नहीं हुआ है
  • UPI, RuPay कार्ड का बढ़ेगा दायरा, श्रीलंका और मॉरीशस में होगा लॉन्च
    डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ रहा है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को पिछले वर्ष के अंत तक इसकी प्रति दिन 10 लाख ट्रांजैक्शंस का टारगेट पूरा करने में आसानी हुई है
  • यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस हुआ लॉन्च, बदल जाएगा मोबाइल बैंकिंग का अंदाज
    नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लॉन्च कर दिया है।

Fintech - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »