अपने घर के साथ-साथ शहर और देश को साफ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी है।
Photo Credit: Unsplash/Pop & Zebra
अपने घर के साथ-साथ शहर और देश को साफ रखने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी है। आपको कभी भी बाहर खुले में कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए सिर्फ कूड़ेदान में भी कचरा डालना चाहिए। अगर आपको बाहर कहीं पर कूड़ा नजर आता है या गंदगी नजर आती है तो सिर्फ मुंह मोड़कर आगे न निकल जाएं बल्कि साफ करने के लिए शिकायत कर सकते हैं। आपको खुद साफ करने की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ सरकार की स्वच्छता ऐप Swachhata-MoHUA App पर इसकी शिकायत कर सकते हैं और जल्द ही वहां से कूड़ा साफ हो जाएगा। आइए इस ऐप के बारे में जानते हैं और जानते हैं कि यह कैसे काम करती है।
Swachhata ऐप को Swachhata-MoHUA App के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐप को स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया था जो कि एक मोबाइल और वेब बेस्ड शिकायत प्लेटफॉर्म है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने Swachhata-MoHUA ऐप को पेश किया गया था। यह ऐप भारत में स्वच्छता और सफाई के मुद्दों की शिकायत करने और उन्हें ट्रैक करने की सुविधा देती है। यह ऐप नागरिकों को कचरा डंप या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी जैसी नागरिक समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा देती है। इसमें नागरिकों को उस जगह की फोटो और जानकारी अपलोड करनी होती है, जिसके बाद 12 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है।
Swachhata-MoHUA ऐप को स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया था जो कि एक मोबाइल बेस्ड शिकायत प्लेटफॉर्म है।
Swachhata-MoHUA ऐप नागरिकों को कचरा डंप या सार्वजनिक जगहों पर गंदगी जैसी समस्याओं की रिपोर्ट करने की सुविधा देती है।
Swachhata-MoHUA App में नागरिकों को कूड़े या गंदगी वाली जगह की फोटो और जानकारी अपलोड करनी होती है, जिसके बाद 12 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है।
Swachhata-MoHUA ऐप पर सार्वजनिक शौचालय को रेटिंग दे सकते हैं और सार्वजनिक शौचालय खोज भी सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!