SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट

बिलिनेयर Elon Musk की इस रॉकेट कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़ा था। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है

SpaceX को बड़ा झटका, वैल्यू में करोड़ों डॉलर की गिरावट

पिछले महीने 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर SpaceX ने लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे

ख़ास बातें
  • बिलिनेयर Elon Musk की रॉकेट कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद काफी बढ़ा था
  • पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है
  • SpaceX के प्रीमियम वैल्यूएशन को लेकर इनवेस्टर्स को आशंका है
विज्ञापन

हाल ही में अमेरिका में सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने वाली SpaceX को इनवेस्टर्स ने बड़ा झटका दिया है। बिलिनेयर Elon Musk की इस रॉकेट कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़ा था। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है। 

SpaceX ने 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर IPO को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में कुछ बड़े स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में शामिल रही इस कंपनी का शेयर IPO के प्राइस से लगभग 20 प्रतिशत गिर चुका है। इसके साथ ही लिस्टिंग के बाद के पीक प्राइस से इसकी मार्केट वैल्यू में लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर की गिरावट हुई है। SpaceX का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर का है। 

पिछले महीने 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर SpaceX ने लगभग 75 अरब डॉलर हासिल किए थे। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की मौजूदा नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर अच्छी शुरुआत के साथ ही मस्क ने ट्रिलिनेयर का खिताब भी हासिल किया था। इस कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद 225 डॉलर से अधिक पर गया था। इससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर Amazon और Microsoft से ज्यादा हो गई थी। SpaceX के वैल्यूएशन को लेकर इनवेस्टर्स को आशंका है। पिछले वर्ष कंपनी को लगभग 4.9 अरब डॉलर का लॉस हुआ था। SpaceX के IPO के साथ 4,400 से अधिक वर्कर्स के मिलिनेयर बनने का अनुमान है। इस कंपनी के बहुत से मौजूदा और पूर्व इंजीनियर्स, लॉन्च ऑपरेटर्स और ब्ल-कॉलर वर्कर्स मिलिनेयर बने थे। इन वर्कर्स ने मस्क के विजन पर भरोसा कर SpaceX को ज्वाइन किया था। 

इस कंपनी की शुरुआती दौर में नाकामियों के बावजूद बहुत से वर्कर्स ने अपना विश्वास बरकरार रखा और इसका उन्हें बड़ा फायदा मिला था। इनमें से लगभग 400 वर्कर्स को इस IPO से 10 करोड़ डॉलर या इससे अधिक रकम मिलने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना था कि अधिकतर IPO में फाउंडर्स या बड़े शेयरहोल्डर्स ही बिलिनेयर्स बनते हैं लेकिन इस रॉकेट कंपनी के IPO से इतनी बड़ी संख्या में वर्कर्स को बंपर फायदा मिलना हैरान करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »