रिलायंस जियो ने टेलीकॉम के बाद अब JioAstro ऐप लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Jio
JioAstro ऐप AI के साथ पारंपरिक वैदिक ज्योतिष की कैलकुलेशन करता है।
Jio ने टेलीकॉम मार्केट में खुद को बड़े प्लेयर के तौर पर स्थापित करने के बाद अब ऑनलाइन ज्योतिष सेगमेंट में एंट्री की है। जियो अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड एस्ट्रोलॉजी ऐप JioAstro लेकर आया है जो कि यूजर्स की जन्म कुंडली के आधार पर उन्हें पर्सनलाइज ज्योतिष सर्विस प्रदान करता है। JioAstro अब जियो के डिजिटल ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा बन गया है, जिसमें सामान्य यूजर्स, बिजनेस, माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए कई तरह के ऐप्स मौजूद हैं। JioAstro एक ऐसा वैदिक ज्योतिष ऐप है जो सिर्फ सामान्य राशि बेस्ड भविष्यवाणियों की जगह यूजर्स की वास्तविक जन्म कुंडली पर बेस्ड है। आइए JioAstro ऐप और उसकी खूबियों के बारे में विस्तार जानते हैं।
JioAstro ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ पारंपरिक वैदिक ज्योतिष की कैलकुलेशन करता है। इसके जरिए यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ज्योतिष की जानकारी पा सकते हैं और कुंडली का विश्लेषण भी पा सकते हैं। इस ऐप में एक AI बेस्ड ज्योतिषी के साथ बातचीत करने की सुविधा भी है।
यूजर्स अपनी जन्म संबंधित जानकारी दर्ज करके इन सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
यह प्लेटफॉर्म सामान्य राशि बेस्ड भविष्यवाणियों की जगह यूजर्स की कुंडली के अनुसार सटीक और ज्यादा निजी जानकारी तैयार कर पाता है।
कई भाषाओं में मौजूद
ऐप के AI बेस्ड विश्लेषण क्लासिकल वैदिक कैलकुलेशन और पारंपरिक ज्योतिषीय रेफ्रेंस पर बेस्ड हैं। यह प्लेटफॉर्म चार्ट बेस्ड गाइडेंस प्रदान करता है, जिसमें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई बातें या डर पैदा करने वाली भविष्यवाणियां शामिल नहीं होती हैं। यूजर्स इंग्लिश, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में एआई ज्योतिषी से बातचीत कर सकते हैं। यूजर्स अपनी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, वर्तमान ज्योतिषीय दशाओं और रोजमर्रा की संभावनाओं के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
वर्तमान में यह ऐप सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। हालांकि, यह iOS पर कब उपलब्ध होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सभी जानकारी क्लासिकल वैदिक कैलकुलेशन पर बेस्ड हैं। ऐप के अनुसार, AI आपकी कुंडली का विश्लेषण करता है। यह कभी भी यूजर्स की ओर से कोई बात नहीं बनाता है, इसलिए यूजर्स को जो भी जानकारी प्रदान की जाती है तो वह सटीक और ईमानदार होती है। इसमें किसी भी प्रकार की डर पैदा करने वाली भविष्यवाणी नहीं होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999