WhatsApp पर यूजर्स आसानी से मैसेज भेज पाएंगे और शेड्यूल मैसेज अपने आप डिलीवर होंगे।
Photo Credit: Pexels/Anton
WhatsApp पर यूजर्स आसानी से मैसेज को शेड्यूल कर पाएंगे।
WhatsApp भारत समेत दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर्स मैसेज को आसानी से शेड्यूल कर पाएंगे। इस फीचर की लंबे समय से डिमांड की जा रही थी, जिसमें यूजर्स किसी खास तारीख और समय पर मैसेज भेजने के लिए शेड्यूल कर पाएंगे। मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों पर काम करेगा। इसके बाद यूजर्स को किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या रिमाइंडर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यूजर्स आसानी से मैसेज भेज पाएंगे। WhatsApp पर शेड्यूल किए गए मैसेज अपने आप डिलीवर होंगे, चाहे उन्हें शेड्यूल करने वाला यूजर ऑफलाइन हो जाए। आइए विस्तार से जानते हैं।
🕯️it's working 🕯️
— WhatsApp (@WhatsApp) November 24, 2026
WhatsApp पर मैसेज होंगे शेड्यूल्ड
WhatsApp इस फीचर की काफी समय से एंड्रॉयड और आईओएस पर कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा था। आज 25 नवंबर को कंपनी ने X पर आधिकारिक अकाउंट के जरिए इस फीचर के बारे में जानकारी दी। यूजर्स इस फीचर के जरिए मैसेज लिख सकते हैं और यह चयन कर सकते हैं कि मैसेज को कब भेजना है।
कैसे करें मैसेज शेड्यूल
यूजर्स को मैसेज शेड्यूल करने के लिए किसी निजी या ग्रुप चैट को खोलना है।
उसके बाद यूजर्स को अपना मैसेज टाइप करना है या फिर मीडिया अटैच करना है।
फिर सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस करके रखना है।
उसके बाद आपको मैसेज भेजने के लिए तारीख और समय चुनने का ऑप्शन नजर आएगा।
यूजर्स 10 मिनट से लेकर दो हफ्ते तक के समय के लिए मैसेज शेड्यूल कर पाएंगे।
शेड्यूल्ड मैसेज में क्या भेज पाएंगे?
यूजर्स शेड्यूल्ड मैसेज के जरिए टेक्स्ट, लिंक, फोटो और वीडियो भेजे जा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये मैसेज WhatsApp के एंड टू एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं। हालांकि, यह फीचर डॉक्यूमेंट्स के लिए काम नहीं करता है। जब एक बार मैसेज भेजने का समय तय हो जाता है तो मैसेज अपने आप डिलीवर हो जाता है। इसके लिए समय आने पर यूजर्स को वॉट्सऐप खुला रखने या अपने फोन को इंटरनेट से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं है।
वॉट्सऐप पर इस फीचर में शेड्यूल किए गए मैसेज को डिलीवर होने से पहले भी देखा जा सकता है।
चैट इन्फॉर्मेशन स्क्रीन में एक अलग सेक्शन नजर आता है, जहां पेंडिंग मैसेज की लिस्ट नजर आती है।
किसी बदलाव के लिए यूजर्स यहां पर इन मैसेज को डिलीट कर सकते हैं।
अगर किसी शेड्यूल्ड मैसेज को डिलीट किया जाता है तो सामने वाले व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं मिलती है।
यह फीचर ग्रुप चैट में एक अलग तरीके से काम करता है। अगर कोई मेंबर ग्रुप में कोई मैसेज शेड्यूल करता है तो यह सिर्फ उन्हीं यूजर्स को डिलीवर होगा जो मैसेज शेड्यूल करते हुए उस ग्रुप का पार्ट थे। इसका मतलब यह है कि जो यूजर्स उस ग्रुप में बाद में जुड़ेंगे तो उन्हें पहले से शेड्यूल किया गया मैसेज नहीं मिलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली