Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस सीरीज में 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले TV का प्राइस 42,900 रुपये और 65 इंच के स्क्रीन साइज वाले ऑप्शन का 53,999 रुपये का है। Hisense ने बताया है कि ये शुरुआती प्राइस हैं और इनमें डिस्काउंट शामिल है

Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Hisense

इस TV सीरीज में 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज हैं

ख़ास बातें
  • नई TV सीरीज में 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज हैं
  • इन स्मार्ट टेलीविजंस में Dolby Vision और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है
  • ये Amazon Prime Video, YouTube और Netflix जैसे ऐप्स को सपोर्ट करते हैं
विज्ञापन

स्मार्ट टेलीविजन के मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Hisense ने भारत में गुरुवार को E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज को लॉन्च किया है। नई TV सीरीज में 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज हैं। इन TVs में MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, फुल एरे लोकल डिमिंग, Dolby Vision और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट है। 

Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज का प्राइस

इस सीरीज में 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले TV का प्राइस 42,900 रुपये और 65 इंच के स्क्रीन साइज वाले ऑप्शन का 53,999 रुपये का है। Hisense ने बताया है कि ये शुरुआती प्राइस हैं और इनमें डिस्काउंट शामिल है। इन TVs की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। कस्टमर्स को नो-कॉस्ट EMI से पेमेंट का ऑप्शन भी मिल सकता है। 

Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इन स्मार्ट TVs में 3,840 x 2,160 पिक्सल्स के 4K UHD रिजॉल्यूशन के साथ Hi-QLED MiniLED डिस्प्ले है। इनमें फुल एरे लोकल डिमिंग का फीचर है, जिससे कॉन्ट्रास्ट में सुधार के लिए टेलीविजन विभिन्न एरिया में ब्राइटनेस को कंट्रोल कर सकता है। इन टेलीविजंस में Super Bright Panel शामिल है, जिससे 55 इंच वाले मॉडल की ब्राइटनेस 400 निट्स और 65 इंच वाले वेरिएंट की 450 निट्स होने का दावा किया गया है। इसके साथ कई पिक्चर मोड और नॉयस रिडक्शन फीचर दिया गया है। गेमिंग और फास्ट-मूविंग कंटेंट के लिए ये TVs 60 Hz से 120 Hz के रिफ्रेश रेट रेट को सपोर्ट करते हैं और इनमें एक अलग गेम मोड भी है। 

ऑडियो के लिए इन स्मार्ट टेलीविजंस में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट और बिल्ट-इन स्पीकर्स हैं। इस सीरीज के 55 इंच वाले वेरिएंट में 24 W स्पीकर सिस्टम और 65 इंच वाले मॉडल में 30 W के स्पीकर्स हैं इन टेलीविजंस में Google TV चलता है और ये Amazon Prime Video, JioHotstar, YouTube और Netflix जैसे ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें Google Assistant, Google Cast और स्क्रीन शेयरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज के साथ वॉयस रिमोट बंडल्ड है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, तीन HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और Ethernet पोर्ट के विकल्प दिए गए हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »