Xiaomi ने Mijia Smart Water-Heated Blanket Pro लॉन्च किया है। इसमें एक ही बिस्तर के दोनों हिस्सों के लिए अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा मिलती है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi के स्मार्ट हीटेड ब्लैंकेट में दो लोग अपनी पसंद का अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं
सर्दियों में अगर एक व्यक्ति को ज्यादा गर्माहट पसंद है और दूसरे को कम, तो Xiaomi का नया स्मार्ट ब्लैंकेट काम आ सकता है। कंपनी ने चीन में Mijia Smart Water-Heated Blanket Pro पेश किया है। इसकी खासियत है कि एक ही बिस्तर के दोनों हिस्सों का तापमान अलग-अलग सेट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें दो अलग वॉटर टैंक और हीटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यूजर दोनों तरफ 25 से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच अपनी पसंद का तापमान चुन सकते हैं।
Xiaomi Mijia Smart Water-Heated Blanket Pro की चीन में क्राउडफंडिंग कीमत 799 युआन (करीब 11,100 रुपये) रखी गई है। इसकी सुझाई गई रिटेल कीमत 1,099 युआन (करीब 15,200 रुपये) है। यह प्रोडक्ट Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने इसे भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi के इस ब्लैंकेट में दो स्वतंत्र वॉटर सर्कुलेशन सिस्टम दिए गए हैं। दोनों तरफ अलग-अलग वॉटर टैंक, हीटिंग सिस्टम और पानी के आने-जाने के रास्ते हैं। तापमान को कंट्रोल करने के लिए इसमें चार हाई-प्रिसिजन सेंसर लगाए गए हैं। इससे एक ही बिस्तर पर सोने वाले दोनों लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तापमान रख सकते हैं।
ब्लैंकेट के अंदर करीब 43 मीटर लंबी PVC पाइपिंग दी गई है, जिसमें गर्म पानी सर्कुलेट होता है। पैरों वाले हिस्से में पाइप को ज्यादा घना रखा गया है, जिससे वहां बाकी हिस्सों के मुकाबले करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्माहट मिल सकती है। पानी गर्म करने के लिए इसमें 450W का डबल-साइडेड PTC सिरेमिक हीटिंग एलिमेंट दिया गया है।
Mijia Smart Water-Heated Blanket Pro को Xiaomi Home यानी Mi Home ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स ऐप की मदद से तापमान बदलने, टाइमर सेट करने और दूर से ब्लैंकेट को ऑन या ऑफ करने जैसे काम कर सकते हैं। इसमें स्लीप मोड के लिए अलग तापमान सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका ऑपरेटिंग नॉइज 32dB(A) है।
इसमें सिल्वर-आयन एंटीबैक्टीरियल ट्रीटमेंट वाला फैब्रिक इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi का दावा है कि इसकी एंटीबैक्टीरियल क्षमता कम से कम 90 प्रतिशत है। इसके अलावा इसमें दो घंटे चलने वाला माइट रिमूवल मोड दिया गया है, जो बिस्तर में मौजूद नमी को सुखाने में मदद करता है।
इस स्मार्ट ब्लैंकेट में करीब 1,000ml क्षमता वाला वॉटर टैंक मिलता है। कंपनी के मुताबिक, रोजाना आठ घंटे इस्तेमाल करने पर एक बार पानी भरने के बाद करीब 60 दिन तक इसे चलाया जा सकता है। Xiaomi के टेस्ट में एक रात के आठ घंटे इस्तेमाल के दौरान बिजली की खपत करीब 0.7kWh रही। सेफ्टी के लिए इसमें 12 तरह के प्रोटेक्शन दिए गए हैं। इनमें 15 घंटे तक इस्तेमाल न होने पर ऑटोमैटिक शटडाउन, चाइल्ड लॉक, ओवरहीटिंग और पानी के रिसाव से बचाव शामिल हैं। पानी का लेवल कम होने पर यह अलर्ट देने के साथ अपने आप बंद भी हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम