इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 4.55 GHz तक की है। Vivo X500s में LTPO OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
Photo Credit: Vivo
इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo X300s की यह जगह ले सकता है
भारत में Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में जल्द चौथा मॉडल शामिल हो सकता है। यह Vivo X500s हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo X300s की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। Vivo X500s में LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने Vivo X500s के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को शेयर किया है। इस स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 4.55 GHz तक की है। Vivo X500s में LTPO OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। Vivo X500s में 8,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Vivo X300s में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 और Mali-G1 Ultra MC12 GPU है। Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Vivo X300s में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 7,100 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999