Motor

Motor - ख़बरें

  • कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
    Maruti Suzuki ने 22 नवंबर से अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वहीं Audi ने 1 जनवरी, 2027 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कार निर्माता कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इनपुट लागत में भारी वृद्धि को बताया है।
  • Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
    Tata Motors दिसंबर से अपनी कारों और SUV की कीमतें बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2026 से उसके पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 0.5 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। यह बदलाव पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी लागू होगा। कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी को इसकी वजह बताया है। नई कीमतें मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगी। Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों को करीब 2,384 रुपये से 14,645 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं।
  • पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Blind Motor पेश की है, जिसकी मदद से सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए मौजूदा ब्लाइंड्स या उनकी चेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह मोटर 4,600mAh बैटरी के साथ आती है और 4 किलोग्राम तक वजन वाले ब्लाइंड्स को चला सकती है। इसे Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 259 युआन (करीब 3,600 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी।
  • भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
    पिछले वर्ष सितंबर में इस चाइनीज EV कंपनी ने 10,000 यूनिट्स की कस्टमर्स को डिलीवरी की जानकारी दी थी। BYD ने 20 नवंबर को 20,000वें EV की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की है। भारत में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, Sealion 7, Seal और eMax 7 शामिल हैं। कंपनी की योजना अधिक कस्टमर्स तक पहुंचने और डीलरशिप नेटवर्क को मजबूत करने की है।
  • Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
    भारत NCAP टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में Sierra EV को 32 प्वाइंट्स में से 30.62 प्वाइंट्स मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 प्वाइंट्स दिए गए हैं। Sierra EV ने साइड इम्पैक्ट्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV को ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए अच्छे प्रोटेक्शन वाला माना गया है।
  • Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
    भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में XEV 9S को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट्स में से 31.15 और चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 मिले हैं। ये रिजल्ट फाइव-स्टार रेटिंग देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने साइड-इम्पैक्ट टेस्टिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अन्य टेस्ट्स में भी XEV 9S को बेहतर रेटिंग मिली है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में चीन का पहला रैंक है। हालांकि, पिछले महीने चीन में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। चीन में EV की डिमांड कमजोर रही है लेकिन चाइनीज EV मेकर्स ने बड़ी संख्या में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट किया है। पिछले महीने यूरोप में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है।
  • Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
    Bharat Mobility Global Auto Expo में दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहन जैसे कि कार और बाइक्स के साथ-साथ फ्यूचर मोबिलिटी तक शोकेस करेंगी।
  • Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
    भारत में अक्टूबर 2026 के दौरान कुल 37,049 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स रजिस्टर हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 76.47 प्रतिशत ज्यादा हैं। इस दौरान Tata Motors ने 14,669 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। Mahindra 8,538 यूनिट के साथ दूसरे और JSW MG Motor 5,939 यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही। वहीं, VinFast ने 2,571 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 1,710 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। Kia, Maruti Suzuki, Hyundai और BYD की बिक्री में भी सालाना आधार पर इजाफा देखने को मिला।
  • TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
    TVS Motor ने EICMA 2026 में अपने नए Electric Maxi Scooter M1-S का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया है। इसमें 4.2kWh की Lithium-ion NMC बैटरी दी गई है, जो करीब 120km की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 105km/h है और यह 0 से 50km/h की रफ्तार 3.7 सेकंड में पकड़ सकता है। स्कूटर में 7-inch TFT डिस्प्ले, Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी, Cruise Control, TPMS और 26 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और भारत में लॉन्चिंग की जानकारी नहीं दी है।
  • Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
    Tata Motors की कारों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चेतावनी सामने आई है। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कंपनी की iRA 2.0 और iRA.ev मोबाइल ऐप्स में 4 सुरक्षा खामियों की जानकारी दी है। इनका फायदा उठाकर अटैकर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसी ने इन खामियों को High Severity कैटेगरी में रखा है। CERT-In ने ग्राहकों को प्रभावित ऐप्स के पुराने वर्जन को अपडेट करके लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार है। पिछले महीने TVS Motor ने 60,429 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह एक महीने में 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने वाली पहली कंपनी बनी है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27 प्रतिशत की है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था।
  • Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
    टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी की Punch EV ने इस मार्केट में एक महीने में 5,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री वाला पहला EV बनी है। पिछले महीने Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUVs की 8,472 यूनिट्स बेची हैं।
  • Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
    जापान NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV के एक्सिडेंट से बचाव के सिस्टम्स, टकराव से बचाव और ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग में परफॉर्मेंस के आधार पर 4-स्टार दिए गए हैं। कोलिजन असेसमेंट के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में e-Vitara को ड्राइवर प्रोटेक्शन में 5 में से 5 लेवल मिला है। हालांकि, इसे समान टेस्ट में रियर-सीट प्रोटेक्शन में लेवल 4 दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »