ISRO के साउंडिंग रॉकेट से हुआ 200वां सफल लॉन्च

इस रॉकेट से 200वां लॉन्च केरल के तिरुवनंतपुरम में थुंबा इक्वाटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन से किया गया। इस वर्ष ISRO की कुछ बड़ी उपलब्धियों में यह शामिल है

ISRO के साउंडिंग रॉकेट से हुआ 200वां सफल लॉन्च

इस वर्ष ISRO की कुछ बड़ी उपलब्धियों में यह शामिल है

ख़ास बातें
  • इसका इस्तेमाल वातावरण और मौसम से जुड़ी स्टडीज के लिए किया जा रहा है
  • ISRO अपने तीसरे मून मिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है
  • अगले साल जून में चंद्रयान-3 को लॉन्‍च किया जाएगा
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साउंडिंग रॉकेट RH200 से 200वां सफल लॉन्च किया गया है। ISRO ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है। यह लॉन्च केरल के तिरुवनंतपुरम में थुंबा इक्वाटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन से किया गया। इस वर्ष ISRO की कुछ बड़ी उपलब्धियों में यह शामिल है। 

ISRO ने बताया,  "भारतीय साउंडिंग रॉकेट्स का इस्तेमाल साइंटिफिक कम्युनिटी के लिए स्पेस फिजिक्स में एक्सपेरिमेंट्स के महत्वपूर्ण टूल के तौर पर किया जाता है।" धरती के वातावरण की के साइटंफिक एक्सप्लोरेशन के लिए इक्वाटोरियल इलेक्ट्रोजेट (EEJ) और मॉनसून एक्सपेरिमेंट (MONEX) जैसे अभियानों में साउंडिंग रॉकेट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था। ISRO के भारी और जटिल लॉन्च व्हीकल्स में Rohini Sounding Rocket (RSR) सीरीज प्रमुख है। इसका इस्तेमाल वातावरण और मौसम से जुड़ी स्टडीज के लिए किया जा रहा है। 

हाल ही में ISRO की कमर्शियल यूनिट न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से OneWeb के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का सफल लॉन्च किया था। लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस फर्म OneWeb में भारती ग्लोबल सबसे बड़ी इनवेस्टर है। यह ISRO और NSIL के लिए बड़े कमर्शियल ऑर्डर्स में से एक है। यह ऐसा पहला ऑर्डर है कि जिसमें LVM3 रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है।

OneWeb ने बताया कि वह अगले वर्ष तक पूरे देश में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। OneWeb के लिए यह 14वां और इस वर्ष का दूसरा लॉन्च है। इससे फर्म के सैटेलाइट्स की कुल संख्या 462 हो गई है। यह इसकी 648 लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट रखने की योजना का 70 प्रतिशत से अधिक है। OneWeb ने कहा था, "फर्म के चार लॉन्च बाकी है और इसके बाद अगले वर्ष तक ग्लोबल कवरेज शुरू करने के लिए OneWeb तैयार हो जाएगी। फर्म के कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस पहले ही 50-डिग्री लैटिट्यूड के उत्तर में मौजूद हैं।" पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया LVM3 रॉकेट अभी तक चार सफल मिशन में शामिल रहा है। इनमें महत्वपूर्ण चंद्रयान-2 मिशन शामिल है। ISRO अपने तीसरे मून मिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है। अगले साल जून में चंद्रयान-3 को लॉन्‍च किया जाएगा। यह चंद्रमा की सतह पर खोज को लेकर एक महत्‍वपूर्ण अभियान है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »