• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 5000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ अल्ट्रा स्लिम पावर बैंक किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi ने 5000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ अल्ट्रा स्लिम पावर बैंक किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi ने नया पोर्टेबल Xiaomi Ultra-Slim Power Bank लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi ने 5000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ अल्ट्रा स्लिम पावर बैंक किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Ultra-Slim Power Bank में 5000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Ultra-Slim Power Bank में 5000mAh कोबाल्ट लिथियम सेल दिया गया है।
  • Xiaomi Ultra-Slim Power Bank 20W का अधिकतम इनपुट प्रदान करता है।
  • Xiaomi Ultra-Slim Power Bank में एक NTC टेंप्रेचर सेंसर है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया पोर्टेबल Xiaomi Ultra-Slim Power Bank लॉन्च कर दिया है जो कि 5000mAh बैटरी के साथ रोजाना उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।  Xiaomi ने इससे पहले 10,000mAh 45W वर्जन, बिल्ट इन केबल वाला 10,000mAh 67W वर्जन और किकस्टैंड वाला 10,000mAh 33W मैग्नेटिक वर्जन पेश किया था। यहां हम आपको Xiaomi Ultra-Slim Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Ultra-Slim Power Bank Price

Xiaomi Ultra-Slim Power Bank की क्राउडफंडिंग 25 अगस्त को सुबह 10:00 बजे 139 युआन (लगभग 1,652 रुपये) में शुरू होगी।

Xiaomi Ultra-Slim Power Bank Specifications

Xiaomi Ultra-Slim Power Bank में 5000mAh कोबाल्ट लिथियम सेल दिया गया है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 3000mAh है और इसकी एनर्जी रेटिंग 19.25Wh है। Xiaomi का दावा है कि यह 300 फुल चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन केबल दी गई है, जिसके जरिए Xiaomi स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और पावर बैंक तेजी से रिचार्ज होने के लिए 20W का अधिकतम इनपुट प्रदान करता है।

Xiaomi ने चार्जिंग केबल को सीधे डिवाइस की बॉडी में इंटीग्रेट किया है। यूजर्स को अलग से वायर ले जाने की जरूरत नहीं है और केबल एक डिटेचेबल स्ट्रैप से भी कनेक्ट है। स्ट्रैप को 10 हजार से ज्यादा बार घुमाए जाने का ड्यूराबिलिटी टेस्ट पार किया है। पावर बैंक की मोटाई सिर्फ 11.8 मिमी और वजन लगभग 110 ग्राम है। अपनी स्लिम बॉडी के चलते इसे जेब या छोटे बैग में आसानी से रखा जा सकता है, वहीं टेक्सचर्ड फिनिश हाथों में पकड़ने पर बेहतर ग्रिप प्रदान करती है। Xiaomi ने इसे एक मिनिमलिस्ट लुक के साथ डिजाइन किया है।

इस पावर बैंक में एक NTC टेंप्रेचर सेंसर है जो हर मिनट लगभग 240 बार टेंप्रेचर को चेक करता है, जिससे इसका सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित होता है। इसमें 3000 मिमी² की बड़ी ग्रेफाइट कॉपर फॉइल स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है जो चार्ज करते हुए तापमान को बेहतर तरीके से कम करने में मदद करती है। इसके अलावा यह पावर बैंक सिक्योरिटी की 9 लेयर के साथ आता है, जो ओवर-करंट, ओवर-वोल्टेज, ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट जैसी दिक्कतों को कवर करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »