Connectivity

Connectivity - ख़बरें

  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
    Honor ने सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 9.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी लगी है जो 8,000mAh की है। लेटेस्ट Honor टैबलेट Snapdragon 685 चिप से लैस किया गया है।
  • Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
    Meta ने Meta Connect 2026 में Muse Charm नाम का छोटा AI डिवाइस पेश किया है। इसे कीचेन में लगाया जा सकता है और इसके जरिए यूजर बिना फोन निकाले AI से बातचीत कर सकेगा। डिवाइस में Meta का Muse AI एजेंट और एक छोटी स्क्रीन दी गई है, जिस पर इसका डिजिटल अवतार दिखाई देता है। Meta के मुताबिक Muse ईमेल भेजने, ट्रैवल बुक करने और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकता है। हालांकि Muse Charm फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इसकी कीमत और पूरी तकनीकी जानकारी भी अभी साझा नहीं की है।
  • Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
    Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers, 55dB तक Dynamic ANC और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Wear Detection और IP54 रेटिंग भी दी गई है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
    Airtel ने अफ्रीका में सैटेलाइट पावर्ड मोबाइल कनेक्टिविटी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। कंपनी 30 दिनों तक यूजर्स को फ्री में सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाएगी। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (DRC) में इसकी शुरुआत की गई है।
  • LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए सिर्फ महिला आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। जिस घर से LPG कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है तो उस घर में किसी भी अन्य कंपनी का कोई दूसरा LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदक महिला का गरीब परिवार से होना चाहिए, जिसके लिए डीप्रीवेशन डिकलेरेशन (तय फॉर्मेट के अनुसार) जमा करना होगा।
  • Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
    स्मार्टवॉच बनाने वाली पॉपुलर वियरेबल कंपनी Garmin जल्द ही अपनी पहली स्मार्टरिंग मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की पहली स्मार्टरिंग कथित तौर पर एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आई है। कंपनी की यह स्मार्टरिंग अभी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं है लेकिन इसमें Garmin Connect की कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
  • एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
    Huawei ने अपना नया MateBook Pro S लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे हल्का PC बता रही है। इसका वजन सिर्फ 798 ग्राम और मोटाई 11.9mm है। लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display, 120Hz रिफ्रेश रेट, Kirin XE90 प्रोसेसर, Wi-Fi 7+, HarmonyOS Connect और Celia AI Task System जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 66W Reverse Charging का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 युआन रखी गई है और बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।
  • सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
    भारत सरकार नए वाहनों में Vehicle-to-Vehicle (V2V) Communication System लागू करने की तैयारी कर रही है। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 अक्टूबर 2028 से बनने वाले नए वाहनों में यह सिस्टम अनिवार्य हो सकता है। V2V तकनीक के जरिए वाहन आपस में स्पीड, लोकेशन, दिशा और ब्रेकिंग जैसी जानकारी रियल-टाइम में शेयर करेंगे। इससे ब्लाइंड स्पॉट, अचानक ब्रेक लगाने और चौराहों पर होने वाले हादसों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह तकनीक भविष्य में ADAS, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और इमरजेंसी वाहनों के साथ भी बेहतर तालमेल बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है।
  • Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
    कई जियो-ब्लॉक वेबसाइट और सर्विस सिर्फ कुछ खास इलाकों में ही सीमित होती हैं। ऐसे में आप एक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं। VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर वेबसाइट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट ट्रैफिक भी एन्क्रिप्ट रहता है।
  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
    Airtel के यूजर्स इन दिनों कंपनी पर धोखे देने का आरोप लगा रहे हैं। कथित तौर पर कंपनी ने नियम और शर्तों में इस बात जिक्र किया है कि यूजर्स अनलिमिटिड 5G प्लान में इंटरनेट डेटा दूसरे यूजर्स के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
  • कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
    Fujitsu Connected Technologies Limited (FCNT) ने जापान में Arrows Alpha 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह 23 MIL-STD मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास कर चुका है और इसमें IP66, IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में 6.4-इंच LTPO डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 5370mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, Google Gemini, arrows AI और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • Android Auto नहीं किया है सेटअप? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका
    Android Auto एक ऐसा फीचर है जो आपके स्मार्टफोन को कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन से कनेक्ट कर देता है। इसके जरिए Google Maps, Music, Calls, Messages और Google Assistant जैसे फीचर्स का इस्तेमाल सीधे कार की स्क्रीन पर किया जा सकता है। Android Auto ड्राइविंग के दौरान फोन इस्तेमाल करने की जरूरत कम करता है और बेहतर अनुभव देता है। अगर आपकी कार Android Auto सपोर्ट करती है, तो इसे USB केबल या वायरलेस तरीके से आसानी से सेटअप किया जा सकता है। यहां जानें Android Auto को सेटअप करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और उससे जुड़े जरूरी टिप्स।

Connectivity - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »